Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अनुष्का-विराट के 'अकाय' से लेकर दीपिका-रणवीर की 'दुआ' तक, 2024 में पैदा हुए ये 10 स्टार किड्स
Which Bollywood celebs became parents in 2024: साल 2024 कई सेलेब्स के लिए खुशियों से भरा रहा, क्योंकि इस साल कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को पेरेंट्स बनने की खुशी मिली। अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, कई बड़े नामों ने अपने परिवार में नन्हें मेहमानों का स्वागत किया। इस साल के दौरान, इन सेलेब्स की पेरेंटिंग जर्नी ने उनकी जिंदगी में एक नए चैप्टर की शुरुआत की है।
इस लिस्ट में कई बडे नाम शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने। आइए जानते हैं साल 2024 में किन सेलेब्रेटिज के घर स्टार किड्स ने जन्म लिया और उनके नाम।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जन्म 15 फरवरी 2024 को बेटे का जन्म हुआ। यह खुशखबरी इस मशहूर जोड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटे का नाम अकाय रखा है। अनुष्का और विराट पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं, जिनका नाम वामिका है। वामिका का जन्म जनवरी 2021 में हुआ था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। बेटी के जन्म से यह जोड़ी बेहद खुश है और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए यह गुड न्यूज शेयर की थी। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। दीपिका इन दिनों बेटी संग समय बिता रही हैं।
यामी गौतम और आदित्य धर
यामी गौतम और आदित्य धर ने 10 मई 2024 को अपने पहले बेटे वेदाविद का स्वागत किया। शादी के तीन साल बाद माता-पिता बनने पर दोनों बेहद खुश हैं। यामी और आदित्य ने 4 जून 2021 को शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी।
वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी की थी। तीन साल बाद, 3 जून 2024 को नताशा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने लारा रखा गया। हाल ही में, वरुण 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया और अपनी खुशी साझा की।
ऋचा चड्ढा और अली फजल
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 16 जुलाई 2024 को अपनी पहली संतान का स्वागत किया, जिसका नाम जुनेरा इदा फजल रखा है। शादी के दो साल बाद माता-पिता बनने की खुशी में यह जोड़ी बेहद उत्साहित है। ऋचा और अली ने 4 अक्टूबर 2022 को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 18 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद, 7 फरवरी 2024 को, शीतल ने बेटे वरदान को जन्म दिया। वरदान का अर्थ है भगवान का तोहफा या ईश्वर का आशीर्वाद। इस खुशखबरी को दोनों ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। विक्रांत ने अपने बेटे के नाम का टैटू भी बनवाया, जो उनके प्यार और खुशी को दर्शाता है।
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने भी इस साल बेटी का स्वागत किया। युविका ने बताया था कि उन्हें कंसीव करने में मुश्किलें आईं और उन्होंने आईवीएफ की मदद ली। कपल ने अपनी बेटी का नाम एकलीन रखा है।
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। 15 नवंबर को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया। पहले से उनकी बेटी समायरा है, जो 30 दिसंबर 2018 को जन्मी थी। रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल स्टोरी शेयर कर बताया कि उनके बेटे का नाम "अहान" है।
श्रद्धा आर्या
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने नवंबर में जुड़वां बच्चों, एक बेटे और एक बेटी, को जन्म दिया। मां और बच्चे तीनों स्वस्थ हैं। श्रद्धा ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा की, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक बच्चों का नाम रिवील नहीं किया है।



Click it and Unblock the Notifications
