Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Year Ender 2025: अथिया शेट्टी से लेकर परिणीति तक, इन सेलिब्रिटीज ने रखे बच्चों के यूकिन नाम, जानें इनका अर्थ
Baby Names: साल 2025 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस साल कई मशहूर सेलिब्रिटीज माता-पिता बने। यह पल ना सिर्फ उनके लिए भावनाओं से भरा हुआ था, बल्कि यह उनके जीवन का एक नया और अनमोल अध्याय भी है। इस साल स्टार कपल्स ने अपने बच्चों का स्वागत बड़े प्यार और उत्साह के साथ किया। खास बात यह है कि इन सेलिब्रिटीज ने अपने बच्चों के यूनिक नाम रखे हैं, जो मीनिंगफुल होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी हैं।
आज के दौर में पेरेंट्स अपने बच्चों को सिर्फ अलग नाम ही नहीं देना चाहते, बल्कि ऐसा नाम चुनते हैं जो पहचान के साथ एक खूबसूरत मैसेज भी दे। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए कई स्टार कपल्स ने अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम रखे हैं जो पारंपरिक भी हैं और मॉडर्न भी। तो चलिए जानते हैं 2025 में किन सेलिब्रिटीज ने अपने बच्चों के यूनिक नाम रखे हैं और उनका अर्थ क्या है -
अरबाज खान और सुरा खान की बेटी सिपारा
साल 2025 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी सुरा खान के घर नन्ही परी का आगमन हुआ। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिपारा रखा है। यह नाम अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब है 'सुंदर स्त्री'। वहीं, फारसी भाषा में इस शब्द का अर्थ 'फूल' होता है। यह नाम बेहद यूनिक है, जिसे आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की बेटी इवारा विपुला राहुल
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के. एल. राहुल भी इस साल माता-पिता बने। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'इवारा विपुला राहुल' रखा है। 'इवारा' का अर्थ है, 'भगवान का दिया हुआ उपहार।' आपको बता दें, यह नाम अथिया शेट्टी ने अपनी नानी के सम्मान में रखा है। यह नाम आधुनिक और आध्यात्मिक भाव दोनों को खूबसूरती से दर्शाता है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का बेटी नीर
अक्टूबर 2025 में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं, जिसका नाम उन्होंने नीर रखा है। नीर का मतलब पानी होता है। नीर शब्द परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा के नाम से भी लिया गया है। परिणीति के नाम से 'नी' और राघव के नाम से 'आर' लिया गया है, जो नीर शब्द को बनाता है। यह नाम पवित्रता, कोमलता, ताज़गी और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। आप भी अपने बेटे को यह खूबसूरत नाम दे सकते हैं।

इलियाना डिक्रूज का बेटा कीनू
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी 2025 में दूसरी बार मां बनीं। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'कीनू' रखा है। कीनू का अर्थ है 'सुंदर'। साथ ही, इसे ठंडी हवा या पहाड़ों की ठंडी ताजगी के रूप में भी जाना जाता है। यह नाम छोटा, प्यारा और ट्रेंडी होने के साथ-साथ एक शांत और सुखद एहसास भी देता है। यह नाम आप अपने बेटे या बेटी के लिए चुन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











