Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्जरी या दवाईयां? Armaan Malik की बीवी पायल मलिक ने बताया कैसे प्रेग्नेंसी के बाद घटाया इतनी जल्दी वजन
Youtuber Armaan Malik Wife Payal Malik : यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने 26 अप्रैल 2023 को सीजेरियन डिलीवरी से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिसके बाद पायल का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था।
लेकिन बच्चों के जन्म के 8 महीनों बाद पायल ने काफी वजन कम करके शेप में आ गई थी। अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो पायल ने सोशल मीडिया में भी शेयर की थी। जिसके बाद लोगों ने उनसे इस ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट भी पूछा था। लेकिन इन दिनों पायल अपने पतलेपन की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल पायल अपने कुछ वीडियोज में पहले से भी ज्यादा यंग और छरहरी लग रही है, जिसके बाद ट्रोलर्स का कहना है कि पायल दवाईयों और सर्जरी के जरिए पतली हुई है। अब ट्यूबर ने अपने ब्लॉग से अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी वेटलॉस के सीक्रेट शेयर करते हुए बताया है कि इतनी जल्दी उन्होंने कैसे वजन कम किया। आइए जानते हैं पायल का ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट
अजवाइन का पानी पिया
पायल ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनका वेटलॉस के होने के पीछे अजवाइन के पानी बहुत बड़ी भूमिका है। पायल ने बताया कि उन्होंने डिलीवरी के कई दिनों तक लगातार अजवाइन का पानी पीया। वो खाने के बाद साधारण पानी की जगह अजवाइन का पानी पीती थी, जिसकी वजह से उनका वेटलॉस हुआ।
शहद और गुनगुना पानी पिया
पायल ने कहा कि वो सुबह उठते ही गुनगुने पानी में एक चौथाई नींबू में ऑर्गेनिक शुगर डालकर पीती थी। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और तेजी से वजन कम होता है।
मेटाबॉलिज्म भी है तेज
इसके अलावा पायल ने बताया कि उनका मेटाबॉलिज्म बहुत तेज है। इस वजह से उनका वजन जल्दी कम हो जाता है। पायल ने बताया कि 2016 में जब उनके पहले बेटे चिरायु का जन्म हुआ था तो उस वक्त भी वो काफी मोटी हो गई थी। जिसके बाद वो पतली हो गई थी।
रात को नहीं खाती नमक
पायल ने बताया कि वो रात को अपनी डाइट में नमक नहीं लेती हैं। क्योंकि नमक की वजह से ब्लोटिंग की प्रॉब्लम होती है। इसलिए वो वेटलॉस करने वालो को नमक न खाने की सलाह देती है।



Click it and Unblock the Notifications
