Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
41 की उम्र में मां बनेगी युविका चौधरी, 2 साल पहले कराए थे एग्स फ्रीज, इस प्रोसेस के लिए क्या है सही उम्र?
What Is the Best Age to Freeze Your Eggs : बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी दोनों ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी और अब शादी के 6 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंजेगी। हाल ही में एक पोडकास्ट में प्रिंस ने बताया कि युविका की ये प्रेग्नेंसी नेचुरल नहीं है।
2 साल पहले दोनों ने एग्स फ्रीज करवाए थे। प्रिंस ने बताया कि युविका अभी व्लॉग बनाकर लड़कियों को इसे प्रोसेस के बारे में गाइड करेंगी। कैसे आप इस प्रोसेस के जरिए मां बनने का रास्ता चुन सकती हैं। प्रिंस ने बताया कि जब हम कंसीव करने से पहले डॉक्टर से मिलने गए तो उन्होंने हमें बताया कि हेल्दी खाना कितना जरूरी होता है। पहले के जमाने में 35 से 40 साल की उम्र में भी औरतें फिट और एक्टिव होती है लेकिन आज के जमाने में ऐसा नहीं है।

प्रिंस ने कहा कि अब स्ट्रेस ज्यादा बढ़ गया है जिसका असर लड़कियों के प्रॉडक्टिव सिस्टम पर भी पड़ा है। लड़कियों में एग कम बनने लगे हैं।
खराब लाइफस्टाइल भी है जिम्मेदार
प्रिंस ने बताया कि जिन लोगों की लाइफस्टाइल काफी खराब है जैसे जो स्मोकिंग करती हैं उनके लिए दिक्कतें हो सकती है। आगे चलकर प्रॉब्लम न हो इसलिए मैंने और युविका ने एग्स फ्रीज करवा लिए। क्योंकि बाद में स्ट्रेस की वजह से बेबी प्लान करने में दिक्कते होती है। आइए जानते हैं वैसे कौनसी उम्र में एग्स फ्रीज करवाना ठीक रहता है।
इस उम्र तक करवा लेने चाहिए एग फ्रीज
अधिकांश फर्टिलिटी क्लीनिक 35-37 वर्ष की उम्र तक महिलाओं के अंडों को फ्रीज करने की सलाह देते हैं। इसके बाद भी कुछ क्लीनिक 40-42 वर्ष तक फ्रीजिंग की सुविधा देते हैं। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ एग्स की क्वॉलिटी और संख्यां में कमी आती है जिससे फर्टिलाइजेशन की क्षमता में कमी आने लगती है।
वर्किंग वीमन और लेट प्रेग्नेंसी प्लान करने वाली महिलाओं को 35 की उम्र से पहले अपने अंडो को फ्रीज करवा लेना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न आएं।



Click it and Unblock the Notifications











