Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Zaheer Khan और Sagarika Ghatge बनें पेरेंट्स, बेटे को दिया योद्धा जैसा नाम, मतलब जानें
Zaheer Khan Son Name Meaning : क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया का पावर कपल, जहीर खान और सागरिका घाटगे अब माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने नवजात बेटे की झलक साझा करते हुए यह खुशी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। साझा की गई तस्वीर में जहीर अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखकर बेहद भावुक अंदाज़ में मुस्कुरा रही हैं। इस खबर के सामने आते ही उन्हें चारों ओर से बधाई संदेश मिलने लगे।
इस कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है - एक ऐसा नाम जो पूरे भारत की विविधता को अपने में समेटे हुए है। भले ही उन्होंने यह नाम क्यों चुना, इसकी वजह साझा नहीं की है, लेकिन इस नाम का भारत के इतिहास और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में खास महत्व है।

फतेहसिंह नाम का मतलब
'फतेहसिंह' दो शब्दों से मिलकर बना है- फतेह और सिंह। 'फतेह' एक अरबी मूल का शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'विजेता', 'जीतने वाला', 'शुरुआत' या 'आरंभ'। वहीं 'सिंह' संस्कृत/हिंदी मूल का शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'शेर'। इस तरह फतेहसिंह का अर्थ हुआ - 'विजयी शेर'। यह नाम न सिर्फ ताकत और साहस का प्रतीक है, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप की मिश्रित सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है। वहीं खान शब्द का अरबी भाषा में अर्थ शेर होता है।
जहीर और सागरिका ने बेटे के नाम की घोषणा करते हुए लिखा, "प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।"
2017 में की थी कपल ने शादी
बात करें इस जोड़ी की लव स्टोरी की तो यह भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जहीर शुरू में उनसे बात करने में भी हिचकिचाते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहराता गया। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद उनके रिश्ते ने समाज को एक खूबसूरत उदाहरण पेश किया - कि प्यार किसी सीमा का मोहताज नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications