Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Zika Virus Cases: पुणे में बढ़ रहे जीका के मामले, मां से बच्चे को भी संक्रमित कर सकता है ये वायरस?
What are the risks of Zika virus in pregnancy : पुणे में जीका वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अभी तक जून में 27 मामले सिर्फ महाराष्ट्र के पुणे शहर से ही आ चुके हैं। लेकिन यह वायरस आम लोगों की तुलना में गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक होता है। जीका से संक्रमित होने पर यह वायरस बच्चे में भी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
जीका वायरस भी डेंगू और मलेरिया की ही तरह एक मच्छर जनित बीमारी है। लेकिन जीका के मामले में खतरे की बात यह है कि ये एक से दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकती है। जिस इलाके में जीका का एक मामला सामने आता है, वहां संक्रमित व्यक्ति से इसके दूसरे में फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए समय रहते इस वायरस की रोकथाम जरूरी है। इसलिए गर्भवती महिला के लिए यह वायरस खतरनाक होता है क्योंकि मां के जरिए यह गर्भस्थ शिशु को भी संक्रमित कर सकता है।
जीका वायरस के क्या लक्षण हैं
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, जीका वायरस से संक्रमित केवल 5 में से 1 व्यक्ति में ही लक्षण दिखाई देते हैं। ज्यादात्तर लोगों में लक्षण नजर नहीं आते हैं, लेकिन कॉमन लक्षणों में ये नजर आते है-
- बुखार
- जोड़ों में दर्द
- सिरदर्द
- आंखों का लाल होना
कैसे फैलता है जीका वायरस
जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है। ये मच्छर आमतौर पर थोड़े गर्म इलाकों में होते हैं। यह वायरस सेक्स से भी फैल सकता है।

ये वायरस गर्भस्थ शिशु के लिए है कितना खतरनाक?
बारिश के दिनों में गर्भवती महिलाओं को इन मच्छरों से खासतौर पर बचके रहना चाहिए क्योंकि अगर कोई गर्भवती महिला इससे संक्रमित हो जाती है तो जीका वायरस प्लेसेंटा के माध्यम से उसके भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है। जीका के वजह से पेट में पल रहे बच्चे को माइक्रोसेफली जैसी जन्मजात मेडिकल कंडीशन हो सकता है। इसमें बच्चे का मस्तिष्क ठीक से विकसित नहीं होता है और इन बच्चों का सिर भी देखने में औसत से छोटा होता है। इसके अलावा विजन से रिलेटेड प्रॉब्लम भी हो सकती है।
कैसे करें बचाव
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- पूरे कपड़े पहने
- मच्छरदानी लगाकर सोएं
- अगर गर्भवती महिलाएं के आसपास कोई जीका वायरस की चपेट में आया है, तो विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications