Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अहोई अष्टमी के मौके पर पारंपरिक भोग में बनाएं गुलगुले, नोट कर लें रेसिपी
Gulgule Recipe : अहोई अष्टमी का व्रत, जो 24 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा रखा जाता है। इस दिन अहोई माता की पूजा होती है, और व्रत करने वाली महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं, जो रात को तारों को देखकर खोलती हैं।
इस व्रत में खास भोग के रूप में गुलगुले बनाए जाते हैं और अहोई माता को अर्पित किए जाते हैं। गुलगुले एक पारंपरिक मीठा व्यंजन है, जिसका अहोई अष्टमी पर विशेष महत्व है।

गुलगुले की सामग्री
गेहूं का आटा: 2 ½ कप
गुड़: ½ कप
पानी: 1 कप
बेकिंग सोडा: ¼ चम्मच
सौंफ (कुटी हुई): ½ चम्मच
इलायची पाउडर: ¼ चम्मच
तेल: तलने के लिए
विधि
आधा कप गुड़ को आधा कप पानी में अच्छी तरह घोल लें। इस घोल में आटा, सौंफ, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डालें। फिर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें आधा कप और पानी डालकर बैटर को फेंटें। ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो। इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख दें ताकि खमीर बन सके। 30 मिनट बाद, बैटर को फिर से हल्का फेंटें। अब गर्म तेल में छोटे-छोटे गुलगुले सुनहरा होने तक तल लें। गुलगुले को मीठे दही या गुड़ की चाशनी के साथ भी परोसा जा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
