Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
इन आसान स्टेप्स की मदद से घर पर बनाएं आलू टिक्का
इन दिनों कोरोना महामारी के कारण अधिकतर मार्केट बंद हैं। इतना ही
नहीं, मार्केट में मिलने वाला भोजन सुरक्षित भी नहीं माना जा रहा है।
हो सकता है कि आप भी महामारी के खत्म होने के बाद कुछ स्वादिष्ट
स्ट्रीट स्टाइल स्नैक्स को चखना चाहते हो, लेकिन शायद इतने लंबे वक्त
का इंतजार करना आपके लिए मुमकिन ना हो। क्या होगा अगर हम कहते हैं कि
आप घर पर रहकर कोरोनोवायरस की चेन को तोड़ने के साथ-साथ अपने टेस्ट बड
को भी शांत कर सकते हैं। जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है! आज हम आपके लिए
आलू टिक्का की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप घर पर बना सकते हैं। बेबी
पोटैटो, दही, और कुछ भारतीय मसालों का उपयोग करके तैयार, आप इसे अपनी
शाम की चाय के लिए बना सकते हैं और परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद ले
सकते हैं।

इस टिक्के का टैंगी और स्पाइसी फ्लेवर मेयोनेज़, सॉस, चटनी और यहाँ तक कि अपनी पसंद के किसी भी डिप के साथ आपके स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है। आलू टिक्का को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं कि आप इसे कैसे तैयार कर सकते हैं-
सामग्री
• 250 ग्राम बेबी आलू
• आधा कप गाढ़ा दही
• 3 बड़े चम्मच लो फैट क्रीम
• 1 बड़ा चम्मच बेसन
• 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• आधा छोटा चम्मच अजवाइन
• 2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• 1 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
• 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी
• एक चौथाई छाटा चम्मच हल्दी पाउडर
• ऑरेंज फ़ूड कलर एक्सट्रेक्ट की 1 बूंद (वैकल्पिक)
• काला नमक, आवश्यकतानुसार
• 3 बड़े चम्मच तेल तलने के लिए
• ब्रश करने के लिए तेल
बनाने की विधि
• सबसे पहले बेबी पोटैटो को अच्छे से धो लें। सुनिश्चित करें कि उस पर मिट्टी ना लगा हो।
• इसके बाद, प्रेशर कुकर में धुले हुए आलू डालें और एक सीटी देकर हाफ कुक करें।
• एक बार जब आलू आधा पक जाए, तो आलू को छान लें ताकि उसमें पानी न बचे।
• अब आधे पके हुए बेबी आलू को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इन्हें छीलकर एक तरफ रख दें।
• अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें आधा कप गाढ़ा दही डालें।
• इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच क्रश्ड कसूरी मेथी, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, और आवश्यकता काला नमक डालें। इसके बाद सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।
• अब 3 बड़े चम्मच लो फैट क्रीम और एक बड़ा चम्मच बेसन डालें। अब इसे अच्छी तरह मिला लें।
• यदि आप चाहें, तो आप इसमें ऑरेंज फूड कलर को भी मिक्स कर सकते हैं। हालाँकि, यह पूरी तरह से वैकल्पिक है। अब इसे बहुत अच्छी तरह मिला लें।
• मैरिनेशन का स्वाद चखें और यदि आवश्यक हो तो नमक और मसाले को एड करें।
• इसके बाद दही के मैरिनेशन में आधे पके हुए छिले हुए बेबी पोटैटो डाल दें. अच्छी तरह से मिलाएं और मिश्रण को कम से कम 1 घंटे के लिए रहने दें।
• आप आलू टिक्का को या तो ओवन में बेक कर सकते हैं या पैन में डीप फ्राई कर सकते हैं।
तंदूरी आलू बनाने की ग्रिलिंग विधि
• एक बार जब आपने मैरिनेशन किए हुए बेबी पोटैटो को 1 घंटे के लिए सेट करते हैं तो उसके बाद उन्हें एक स्क्यूअर पर लगाएं।
• स्क्यूअर बेबी आलू को एक ट्रे में रखें।
• इसके बाद ओवन को 250 डिग्री पर 10-15 मिनट के लिए गरम करें और उसके बाद आलू को इसमें कुक करें।
• आपको बेबी पोटैटो को उसी तापमान पर 5-10 मिनट के लिए ग्रिल करना है।
• जब आप आलू को बेक कर रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप आलू को दोनों तरफ से बेक करने के लिए बीच-बीच में पलट दें।
तंदूरी आलू बनाने की पैन फ्राइंग विधि
• एक कढ़ाई में 3-4 टेबल स्पून तेल गरम कर लें।
• एक बार जब तेल गर्म हो जाता है, तो मैरीनेट किए हुए बेबी आलू को डीप फ्राई करें।
• सुनिश्चित करें कि आप उन्हें दोनों तरफ से धीमी-मध्यम आंच पर तलें। आप इसे तब तक भूनें जब तक कि मैरीनेट किए हुए आलू कुरकुरे, सुनहरे और दोनों तरफ से पक न जाएं।
• तलने के बाद तले हुए आलू टिक्का को किचन टॉवल या टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
• आलू टिक्का को कुछ अनियन रिंग्स, नींबू का रस, कटा हरा धनिया और चाट मसाला से गार्निश करें।
• आलू टिक्का को चिली सॉस, शेजवान सॉस या पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 4
• कैलोरी - 77 कैलोरी
• फैट- 3.8 ग्राम
• प्रोटीन - 1.2 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 9.5 ग्राम
• फाइबर - 1.4 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
