Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Bakrid 2025 Special Recipe: इन 5 पकवानों के साथ बनाएं बकरीद खास, मेहमान भी करेंगे तारीफ
Bakrid 2025 Special Recipe: देशभर में 7 जून को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार सिर्फ कुर्बानी और इबादत का नहीं, बल्कि खुशियों और लजीज पकवानों का भी त्योहार है। मुस्लिम धर्म के लोग इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस मौके पर घरों में खास पकवान बनाए जाते हैं जो त्योहार की रौनक को दोगुना कर देते हैं। अगर आप भी इस बकरीद को खास बनाना चाहते हैं तो 5 प्रकार के पकवानों को मेन्यू में जरूर रखें। घर में आए मेहमान तारीफ करे बिना रह नहीं पाएंगे। आइए जान लेते हैं उन पकवानों के बारे में।
1. मटन बिरयानी
बकरीद पर सबसे जरूरी डिशों में से एक है मटन बिरयानी। ये खाने में इतनी लाजवाब होती है कि लोग उंगली चाटते रह जाते हैं। अगर आप भी बकरीद को खास बनाना चाहते हैं तो इसे जरूर बनाएं क्योंकि ये बासमती चावल, मसाले और नरम मटन के टुकड़ों का शानदार मेल होता है। आप बिरयानी के जायके को बढ़ाने के लिए उसे रायते और सलाद के साथ सर्व करें।

2. शामी कबाब
शामी कबाब को ईद की शान माना जाता है। जो एक बार इसे खा ले उसका टेस्ट भूल नहीं पाता। आप भी बकरीद पर शामी कबाब को जरूर बनाएं। ये मटन कीमा, चना दाल और मसालों को मिलाकर बनता है। इसकी खास बात ये है कि ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। आप घर आए मेहमानों के सामने इसे हरी चटनी के साथ परोसे तो वो उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
3. मटन कोरमा
बकरीद के मौके पर बना मटन कोरमा एक रिच और स्पाइसी डिश है जो खाने में काफी मजेदार होती है। बता दें कि इसमें दही, प्याज और खास मसालों का तड़का लगाया जाता है। इसका स्वाद नान या शीरमाल के साथ परोसा जाए तो दोगुना हो जाता है।
4. निहारी
बकरीद के दिन सुबह की शुरुआत आप निहारी के साथ कर सकते हैं। यकीन मानिए इसे खाने से आपका दिन बन जाएगा। इसकी खास बात ये है कि ये धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाया जाता है। निहारी को गर्मा-गर्म कुल्चे और खमीरी रोटी के साथ सर्व किया जाए तो मजा ही आ जाएगा।

5. सेवइयां (शीर खुरमा)
बकरीद के दिन कुछ मीठा न हो तो ईद का मजा अधूरा रह जाएगा। अब भला ऐसे कैसे हो सकता है। आप बकरीद के दिन सेवइयां या शीर खुरमा बना सकते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है जिसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं। शीर खुरमा यानी सेवइयों को दूध, ड्रायफ्रूट्स और खोये के साथ पकाया जाता है। इसे आप अपने स्वादानुसार ठंडा या गर्म कैसे भी खा सकते हैं।
बकरीद स्पेशल टिप्स
बकरीद के मौके पर आप अपने आपको ज्यादा बिजी नहीं रखना चाहते हैं और त्योहार को इंजॉय करना चाहते हैं तो कुछ खास टिप्स फॉलो कर सकते हैं जो नीचे बताए गए हैं।
1. पकवानों को पहले से प्री-प्रेप करें।
2. घर की सजावट में पारंपरिक टच दें।
3. मेहमानों को खास महसूस कराने के लिए तहे दिल से स्वागत करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











