Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर बनाएं मीठे चावल, यहां जानिए आसान रेसिपी
Basant Panchami Special Meethe Chawal Recipe : बसंत पंचमी को ऋतु परिवर्तन की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन लोग खास तौर पर पीले कपड़े का चुनाव करते हैं और पीला खाना बनाते हैं। इस दिन विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर पीला भोग लगाने की परंपरा है। इस साल
14 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। बसंत पंचमी के मौके पर कई घरों में मीठे चावल बनाए जाते हैं और इस बार आप भी यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इस रेसिपी की मदद से आप कम मेहनत में प्रेशर कुकर में खिले-खिले मीठे चावल बना सकते हैं। आइए जानिए

सामग्री
- बासमती चावल - 2 कप पानी,
- आवश्यकतानुसार घी
- 2-3 बड़े चम्मच लौंग
- 3-4 हरी इलायची
- 3 दालचीनी - 1 इंच
- काली मिर्च 3-4
- ताजा नारियल 8-10 स्लाइस
- बादाम 8-10
- काजू 8-10
- किशमिश 8-10
- पानी 2.5 कप
- नमक एक चुटकी
- चीनी 2 कप
- केसर - कुछ धागे
- ऑर्गेनिक फूड कलर (ऑप्शनल)
रेसिपी-
मीठे चावल को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को बीनकर और धोकर करीब आधे घंटे के लिए भिगो दें। भिगोने से चावल अच्छे से पकता है और खिला खिला बनता है।
- इस बीच इलायची को छीलकर पीस लें और काजू, बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लें। जितना पानी चावल पकाते समय इस्तेमाल करना हो, उतना पानी लेकर हल्का सा गुनगुना करें और उसमें चीनी डाल दें, ताकि चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए।
- अब आप गैस पर कुकर रखें और गैस जलाएं। जिस पानी में चावल भिगोए हैं, उस पानी को चावल से हटा दें। कुकर में घी डालें और गर्म करें। इसके बाद तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च और पिसी इलायची डालें।
- अब इसमें हल्दी डालकर चावल डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद आप चीनी मिला हुआ पानी डाल दें। चावल में दो सीटी लगाकर चावल को पकाएं। चावल पकने के बाद इसमें नारियल के स्लाइस केसर के धागे, काजू और बादाम डालकर चावल को गार्निश करें।
सुझाव : आप चाहें तो चावल को अलग से पकाकर कड़ाही में घी डालकर फ्राई भी कर सकते हैं। ऐसे में फ्राई करने के दौरान शक्कर डालें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
