Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगता है मीठे पीले चावल का भोग, नोट कर लें आसान रेसिपी
Basant Panchami Sweet Rice Recipe: बसंत पंचमी का त्यौहार इस साल 23 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन नए मौसम वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन देवी की पूजा की जाती है और उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। दरअसल, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती को पीला रंग अति प्रिय है। इसलिए इस दिन लोग न केवल पीले कपड़े पहनते हैं, बल्कि देवी को पीले पुष्प और पीले रंग के भोग भी अर्पित करते हैं। ऐसे में, इस खास मौके पर विशेष रूप से मां सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि मां सरस्वती को पीले चावल बेहद प्रिय हैं। अगर आप भी घर पर ये मीठे पीले चावल बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे -

आवश्यक सामग्री
बासमती चावल - 1/2 कप
गुड़ या चीनी - 1/2 कप
घी - 2-3 बड़े चम्मच
केसर - 1/2 चम्मच
गुनगुना दूध - 2 चम्मच (केसर भिगोने के लिए)
कटा हुआ काजू और बादाम - 4 चम्मच
किशमिश - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
लौंग - 4
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच (रंग के लिए)
पानी - 1 कप
विधि
मीठे चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें।
चावल को 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
केसर को 30 मिनट के लिए दूध में भिगोकर रख दें।
अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके काजू, बादाम और किशमिश को भून लें।
अब बचे हुए घी में इलायची, लौंग, केसर, हल्दी और पानी डाल दें।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब भीगे हुए चावल का पानी निकालकर उसे कढ़ाई में डालें और अच्छी तरह
मिलाएं।
कढ़ाई को ढककर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
अलग पैन में गुड़ को पिघलाकर उसमें केसर मिला दें।
जब चावल आधे पक जाएं, तो इसमें चीन या गुड़ और भुने हुए मेवे
डालें।
चावल को ढककर 5 मिनट तक और पकाएं और बीच-बीच में हल्के हाथों से चलाते
रहें ताकि चावल जले नहीं।
फिर मीठे चावल को प्लेट में निकालकर, इसे कुछ मेवों से सजाकर
परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
