Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Beetroot Halwa Recipe: सर्दियों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी चुकंदर का हलवा, नोट कर लें आसान रेसिपी
Beetroot Halwa Recipe: चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अधिकतर लोग चुकंदर का सेवन जूस या सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन आप चाहें तो चुकंदर का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। जी हां, सर्दियों के मौसम में चुकंदर का हलवा काफी पसंद किया जाता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। आज इस लेख में हम आपके लिए चुकंदर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए, जानते हैं चुकंदर का हलवा कैसे बनाएं? -

चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ) - 2 कप
दूध - 2 कप
घी - 2 से 3 बड़े चम्मच
चीनी या गुड़ - आधा कप
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
काजू
बादाम
किशमिश
खोया - ½ कप (ऑप्शनल)
चुकंदर का हलवा बनाने की विधि
1. सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और बारीक कद्दूकस कर लें।
2. अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें।
3. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर घी में डालकर 5-7 मिनट भूनें, जब तक कि इसकी कच्ची महक न चली जाए।
4. उसके बाद, इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।
5. हलवे को लगातार चलाते रहें ताकि यह तली में चिपके नहीं।
6. चुकंदर और दूध का मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी या गुड़ डाल दें।
7. चीनी या गुड़ पिघलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और सभी ड्राई फ्रूट्स डालें।
8. अगर आप खोया इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे भी इस स्टेज पर मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं।
10. जब हलवा घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और गर्मागरम हलवा सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications