Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
बटर चिकन रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट बटर चिकन

देशभर में पंजाबी तड़का लगे व्यंजनों को पसंद किया जाता है। पंजाबी खाने का नाम सुनते ही हर उम्र के लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।
पंजाबियों को चिकन बहुत पसंद होता है और इसीलिए चिकन बनाने की कई पंजाबी रेसिपियां मशहूर हैं। इनमें से एक है बटर चिकन। बटर और चिकन को मिलाकर बनाई गई ये रेसिपी बहुत टेस्टी लगती है।
अगर आप रेस्टोरेंट जैसा खाना घर पर ही बनाना चाहते हैं तो आपको ये बटर चिकन रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Recipe By: बोल्डस्काई स्टाफ
Recipe Type: मेनकोर्स
Serves: 2
-
दही - 6 टेबलस्पून
अदरक का पेस्ट - 1 टेबलस्पून
लहसुन का पेस्ट - 1 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबलस्पून
नमक - आधा टेबलस्पून
ग्रेवी के लिए आवश्यक सामग्री -
4-5 टेबलस्पून तेल
50 ग्राम मक्खन
1 चुटकी सौंफ
4 हरी इलायची
3 मध्यम आकार की प्याज
4 मध्यम आकार के टमाटर
1 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट
25 काजू
1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून गरम मसाला
1 टेबलस्पून टमाटर की चटनी
-
मेरिनेशन का तरीका
1. एक बड़े बर्तन में चिकन को अच्छी तरह से धो लें।
2. दही को फेंट कर उसमें चिकन डालें।
3. अब इसमें अदरक को पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और आधे घंटे के लिए इसे मैरिनेट होने के लिए रख दें।
ग्रेवी बनाने की विधि
1. एक पैन में 4 से 5 टेबलस्पून तेल डालें।
2. इसमें 25 ग्राम मक्खन डालें और एक चुटकी सौंफ और इलायची डालें।
3. अब प्याज को बारीक काट लें और इसमें तेल डालें।
4. इसे पैन में डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।
5. टमाटर छोटे टुकड़ों में काटें और इसे पैन में डाल दें।
6. अब इसमें लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक फ्राई करें।
7. लाल मिर्च पाउडर डालें।
8. स्वादानुसार नमक मिलाएं और इस मिश्रण को 5 मिनट तक भूनें।
9. पांच मिनट के बाद इसे अलग बर्तन में डाल दें और ठंडा होने दें।
10. ठंडा होने पर इसे स्मूद होने तक ब्लैंड करें।
11. अब उसी पैन में ग्रेवी और चिकन डालें और आधा कप पानी डालें।
12. एक टेबलस्पून गरम मसाला और एक टेबलस्पून कसूरी मेथी डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।
13. इसमें एक टेबलस्पून टमाटर की चटनी मिलाएं और से 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं।
14. बच हुए मक्खन को ग्रेवी में डाल दें।
15. आवश्यकतानुसार पानी डालें और 10 मिनट के लिए पकाएं।
16. इय मिनट के बाद देखें मक्खन और तेल ऊपर आ गया होगा। इसका मतलब है कि ग्रेवी पक चुकी है।
17. इसके ऊपर क्रीम और धनिया डालकर सर्व करें।
- कसूरी मेथी को कुरकुरा बनाने के लिए इसको पैन पर डालकर कुचल दें और इसके बाद भूनें.
- सर्विंग साइज - 2
- कैलोरीज - 768 cal
- फैट कंटेंट - 29 ग्राम
- प्रोटीन - 48 ग्राम
- चीनी - 5 ग्राम
मेरिनेशन का तरीका
1. एक बड़े बर्तन में चिकन को अच्छी तरह से धो लें।

2. दही को फेंट कर उसमें चिकन डालें।

3. अब इसमें अदरक को पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और आधे घंटे के लिए इसे मैरिनेट होने के लिए रख दें।





ग्रेवी बनाने की विधि
1. एक पैन में 4 से 5 टेबलस्पून तेल डालें।

2. इसमें 25 ग्राम मक्खन डालें और एक चुटकी सौंफ और इलायची डालें।


3. अब प्याज को बारीक काट लें और इसमें तेल डालें।

4. इसे पैन में डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।

5. टमाटर छोटे टुकड़ों में काटें और इसे पैन में डाल दें।


6. अब इसमें लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक फ्राई करें।

7. लाल मिर्च पाउडर डालें।

8. स्वादानुसार नमक मिलाएं और इस मिश्रण को 5 मिनट तक भूनें।


9. पांच मिनट के बाद इसे अलग बर्तन में डाल दें और ठंडा होने दें।

10. ठंडा होने पर इसे स्मूद होने तक ब्लैंड करें।


11. अब उसी पैन में ग्रेवी और चिकन डालें और आधा कप पानी डालें।



12. एक टेबलस्पून गरम मसाला और एक टेबलस्पून कसूरी मेथी डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।


13. इसमें एक टेबलस्पून टमाटर की चटनी मिलाएं और से 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं।



14. बच हुए मक्खन को ग्रेवी में डाल दें।

15. आवश्यकतानुसार पानी डालें और 10 मिनट के लिए पकाएं।



16. इय मिनट के बाद देखें मक्खन और तेल ऊपर आ गया होगा। इसका मतलब है कि ग्रेवी पक चुकी है।

17. इसके ऊपर क्रीम और धनिया डालकर सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
