Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
आलू मूंग दाल पकौड़ा
गर्मियों के दिनों में परिवार के लोग अक्सर एक साथ बैठ कर शाम का मजा लेते हैं। इसी दौरान परिवार की महिलाएं किचन में गरमा-गरम चाय के साथ स्नैक्स परोसने की तैयारी कर रही होती हैं। इस दौरान गरमा गरम चाय के साथ चटकदार पकौडे मिल जाए तो क्या बात होगी। आज हम आपको नाश्ते के रूप में आलू मूंग दाल के पकौड़े बनाना सिखाएंगे।
इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह जल्द बन भी जाता है, लेकिन इसे बनाने के लिये आपको खास तैयारी करनी पडेगी। मतलब आपको मूंग दाल का एक रात पहले पानी में भिगो कर रखना पडे़गा। बाद में इसे पीस कर पकौडे़ बनाए जाते हैं। आइये जानते हैं आलू मूंग दाल के पकौडे़ बनाने की विधि को।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5-6 घंटे
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
मूंग दाल- 1 कप
आलू- 2
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
बेकिंग सोडा- चुटकीभर
नमक- स्वादअनुसार
तेल- तलने के लिये
विधि-
- सबसे पहल मूंग की दाल को रातभर पानी में भिगो दीजिये। सुबह उसे छान कर मिक्सी में पीस लीजिये।
- उबले आलू को मैश कर के उसमें सारे मसाले औद पिसी दाल को मिक्स कर दीजिये।
- अब इस मिश्रण से बॉल्स बना लीजिये।
- तेल गरम करें, आंच हल्की करें और पकौड़ों को फ्राई कर लें।
- फ्राई किये हुए पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications