Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पुदीने की चटनी के साथ खाएं टेस्टी आलू पकौड़ा
किसी भी फूड लवर को स्नैक्स में कुछ भी खाने को दे दीजिये, उन्हें बहुत पसंद आता है। या फिर भले ही आप मूवी देख रहें हों, या फिर बाहर बारिश का आनंद ले रहें हों, तब भी कुछ ना कुछ खाने के लिये चाहिये ही। इसलिये आज हम लाए हैं, आलू के पकौड़े जिसमें पोहा यानी की चूड़ा मिलाया गया है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने लोगो के लिये- 2 प्लेट
पकाने में समय- 30-45 मिनट
सामग्री-
आलू- 1 कप (उबला हुआ)
चूड़ा़- ½ कप
मैदा- 1 कप
हरी मिर्च- 3-5 (कटी हुई)
जीरा- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अजवाइन- 1 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
नमक
तेल
विधि-
एक बड़े से कटोरे में उबले आलू लीजिये और हाथों से अच्छी तरह पीस कर पेस्ट की तरह बना लीजिये। अब उसमें हल्दी, नमक, हरी मिर्च, अलवाइन, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब एक मीडियम साइज का फ्राइंग पैन लें और उसमें तेल गरम करें। उसके बाद आलू वाले पेस्ट में चूड़ा मिलाएं और छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। अब इन बॉल्स को मैदे में लपेटिये और फ्राइंग पैन में तल लीजिये। जब यह भरे हो जाएं तब इनको बाहर निकालिये और प्लेट पर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
