ब्रेकफास्‍ट: एप्‍पल फ्रेंच टोस्‍ट

ब्रेकफास्‍ट में खाने के लिये वैसे तो बहुत कुछ है लेकिन टोस्‍ट से बेहतर और कुछ नहीं। यह खाने में स्‍वादिष्‍ट होता है और पेट के लिये भी हल्‍का होता है। आज हम आपको एप्‍पल फ्रेंच टोस्‍ट की रेसीपी बनाना सिखाएंगे, जिसको बच्‍चे बहुत पसंद करेंगे। इसमें खुशबू के लिये इलायची पाउडर भी डाला जा सकता है। तो आइये जानते हैं एप्‍पल फ्रेंच टोस्‍ट को बनाने की विधि।

एप्‍पल फ्रेंच टोस्‍ट

Apple French Toast Recipe

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पाकने में समय- 10-15 मिनट

सामग्री-

अंडा- 2
दूध- कप
एप्‍पल प्‍यूरी या सॉस- 4 चम्‍मच
चीनी का बूरा- 2 चम्‍मच
इलायची पाउडर- 1/2 चम्‍मच
ब्रेड स्‍लाइस- 6-8
बटर- 1 चम्‍मच

विधि-

  • एक बडे़ कटोरे में अंडा फेंटे, फिर दूध और इलायची पाउडर डालें और अच्‍छे से मिलाएं।
  • अब इसमें एप्‍पल सॉस या प्‍यूरी और चीनी डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक की चीनी अच्‍छे से मिला ना जाए।
  • अब ब्रेड स्‍लाइस लीजिये, इसे मिश्रण में तब तक डुबोए रखिये जब तक कि यह मिश्रण को पूरी तरह से सोख ना ले।
  • अब एक फ्राइंग पैन गैस पर चढाइये, उसमें बटर डाल कर गरम कीजिये। अब ब्रेड कि स्‍लाइस को मध्‍यम आंच पर 2-3 मिनट के लिये सेंकिये। इसे दोनों ओर लाइट ब्राउन होने तक के लिये सेंकिये।

आपका फ्रेश टोस्‍ट तैयार है, इसे गरमा गरम हनी के साथ सर्व कीजिये।

Desktop Bottom Promotion