Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नाश्ते में बनाइये बाजरा खाखरा
अगर आप प्रेगनेंट हैं और आपको अभी केवल एक ही महीना हुआ है तो अच्छा होगा कि आप अपने आहार में ड्राई कार्बोहाइड्रेट्स लें और वो भी नाश्ते में। इससे आपको सुबह के समय उल्टी वगैरह नहीं लगेगा। इसके अलावा अगर आप रोजाना बिस्कुट और ब्रेड लेकर बोर हो गई हैं तो भी बाजरा खाखरा आपको नया स्वाद देगा। इन्हें ज्यादा से ज्यादा बना कर रख लें जिससे आप हर सुबह इनका सेवन कर सकें। आपको जब भी मन करे तो आप इसे आराम से निकाल कर खा सकती हैं। इसमें तिल भी डाला जाता है जो आपके खून में हीमाग्लोबिन बढाएगा, यानी की इसमें खूब सारा आयरन होता है। तो आइये जानते हैं कि बाजरा खाखरा बनाया कैसे जाता है।
कितना- 7
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
1/2 कप बाजरा का आटा
2 चम्मच गेहूं का आटा
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/4 चम्मच हरी मिर्च
1/2 चम्मच तिल
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच तेल
घी
नमक
विधि-
- सबसे पहले बाजरा के आटे को गेहूं, लहसुन-अदरक पेस्ट, कटी हरी मिर्च, तिल, हल्दी पाउडर, तेल और नमक के साथ मिलाएं। इसमें हल्का गुनगुना पानी डाल कर इसे मुलायम सान लें।
- आटे की 7 लोइयां काटें और उसे रोटी की तरह गोल बेल लें।
- अब गरम तवा लें, उस पर हल्का सा घी लगाएं। जब तक यह पूरी तरह से गरम न हो जाए उप पर खाखरा न रखें।
- जब तवा गरम हो, उस पर खाखरा रखे और एक मुलायन कपड़े से उसे दोनों ओर दबा कर सेकें। आंच को धीमा ही रहने दें, खाखरा को क्रिस्प बना लें।
- ऐसे ही अन्य 6 खाखरे तैयार करें।
- जब खाखरा बन कर तैयार हो जाए तब इसे एयर टाइट जार में बंद कर के रखें।



Click it and Unblock the Notifications
