Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पत्ता गोभी कटलेट
इस बार ब्रेकफास्ट के लिये कुछ नया ट्राई कीजिये। आज के ब्रेकफास्ट के लिये बनाइये कटलेट जो कि तैयार किया गया हो पत्ता गोभी से। आपने पत्ता गोभी से तैयार कटलेट कभी नहीं सुना होगा और शायद खाया भी नहीं होगा। लेकिन ब्रेकफास्ट में इसे खिलाने से बच्चे बडे़ खुश हो जाते हैं क्योंकि एक तो यह टेस्टी लगता है और दूसरा यह तीखा नहीं होता।
हमे पता है इसे खाने के बाद आपका मन एक प्लेट में नहीं मानने वाला है। यह बहुत ही आसान रेसीपी है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइये जानते हैं पत्ता गोभी कटलेट को बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
पत्ता गोभी- 1 कप घिसी हुई
आलू- 2 उबला और मैश किया
हरी मिर्च- 2
कडी पत्ता- 5-6
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
चाट मसाला- 1 चम्मच
मैदा- 2 चम्मच
ब्रेड का चूरा- 1/2 कप
तेल- डीप फ्राई के लिये
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 1/2 कप
विधि-
- सबसे पहले पत्तो गोभी , आलू, हरी मिर्च, कडी पत्ते, धनिया पत्ती, नमक और चाट मसाला को एक साथ बडे़ कटोरे में मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण की मध्यम आकार की बॉल बना लें। फिर इसे अपनी हथेलियों के बीच में दबाएं और कटलेट का शेप दें।
- अब मैदा और पानी एक छोटी कटोरी में डाल कर एक गाढा घोल बनाएं।
- अब तैयार कटलेट को उसमें डुबाएं और देानों ओर लपेटे।
- ब्रेड के चूरे को एक प्लेट पर रखें, और कटलेट को उसमें लपेटे।
- अब पैन में तेल गरम करें और कटलेट को 10 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाएं।
- एक बार हो जाने पर कटलेट को निकाल कर पेपर पर रखें।
- इसके बाद कटलेट को पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
