Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
स्वदिष्ट और पौष्टिक चना चाट
Chats
oi-Staff
चना सेहत के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। यदि आपको भी सेहत बनानी हो तो चना चाट खाइये। ज़रा सी भी भूख लगी हो या फिर शाम को कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा हो तो चना चाट बना डालिये। इसके लिये आपको रात भर लाल चना पानी में भिगो कर रखना होगा।
कई लोग चने को भिगो कर सुबह उसमें नमक और नींबू डाल कर भी खाते हैं। यह माना जाता है कि चना खाने से शरीर की शक्ति बढती है। इसके अलावा यह किडनी के स्टोन को दूर करता है। आइये जानते हैं चना चाट बनाने की विधि को।

लोगों के लिये- 1-2
तैयारी में समय- 5 मिनट
बनाने के समय- 10 मिनट
सामग्री-
लाल चना- 1 कप रातभर भिगोया हुआ
प्याज- 1
खीरा- 2 चम्मच
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 1
लाल मिर्च पाउडर- चुटकी भर
काला नमक- चुटकी भर
नींबू- 1 चम्मच
चाट मसाला- चुटकीभर
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- लाल चने को ताजे पानी से धाइये।
- एक कटोरे में प्याज, खीरा, टमाटर और हरी मिर्च काटिये और उसमें चने को मिला दीजिये।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, नमक, नींबू रस और चाट मसाला मिलाइये।
- आपका लाल चना चाट तैयार हो गया है। इसे आप चाय के साथ नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
Comments
English summary
Channa Chaat Recipe | स्वदिष्ट और पौष्टिक चना चाट
Story first published: Tuesday, February 12, 2013, 15:19 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2013



Click it and Unblock the Notifications
