Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
चीज मशरूम पकौड़ा
मशरूम काफी हेल्दी होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। अगर आपको यह या आपके परिवार में किसी को मशरूम बहुत पसंद है तो आप चीज मशरूम पकौड़ा बना सकती हैं। इसे बनाने के लिये आप वाइट बटन मशरूम ले सकती हैं, जो कि बच्चों को बहुत पसंद होता है। इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है। मशरूम चीज पकौड़ा एक ऐसी स्नैक रेसिपी है जिसे आप एक बार खा लेगे तो इसका स्वाद कभी नहीं भूलेगे। तो शाम को जब कोई स्नैक्स खाने का मन हो तो चीज मशरूम पकौड़ा बनाना बिल्कुल भी न भूलें। आइये जानते हैं इसे बनाने की बिलकुल ही सरल विधि।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
चीज- कप
मशरूम- 15
हरी मिर्च- 4
लहसुन- 4
आटा- 1/3 कप
कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब- 1 कप
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- तलने के लिये
विधि-
- एक कटोरे में ग्रेड की हुई चीज, लहसुन, नमक मिर्च पाउडर और हरी मिर्च को काट कर मिलाइये।
- एक दूसरे कटोरे में आटा, कार्नफ्लोर, बेकिंग सोडा और तेल एक साथ मिलाइये और पेस्ट बनाने के लिये पानी भी मिला लीजिये।
- अब मशरूम के तने को निकाल दीजिये और उसके अंदर चीज वाला मिश्रण भर दीजिये।
- फिर मशरूम को पेस्ट में डुबा कर ब्रेड क्रम्ब में लपेट दीजिये। इसे तेल में डीप फ्राई कीजिये और स्वाद लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications