Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
स्वादिष्ट नारियल की कचौडी़
दक्षिण भारत में नारियल का प्रयोग बहुत किया जाता है। इसलिये आज हम आपको नारियल की ही कचौडी़ बनाना सिखाएंगे। इस कचौडी को आप संडे या खाली समय में बना सकती हैं। यकीन मानिये यह नारियल की कचौडी़ इतनी टेस्टी होती है कि आपके दोस्त और परिवार के लोग इसे खाते ही आपकी तारीफों के पुल बांधने लगेगे। तो आइये शुरु करते हैं नारियल कचौडी़ बनाने की विधि-
लोंगो के लिये- 4-5
समय- 30 मिनट

सामग्री-
इलायची-2
दालचीनी- 2
नारियल- 1 1/2कप
मैदा- 5-6 कप
घी- 5-6 चम्मच
चीनी- 1-2 चम्मच
वेजिटेबल ऑयल- 2 कप
विधि-
दालचीनी और इलायची को एक मिक्सर में डाल कर पीस लें और एक किनारे रख दें। अब एक बडे़ बतरन में मैदा लें और उसमें घी, चीनी और थोडा़ सा नमक डालें। उसके बाद पानी डालें और मुलायम सान लें। अब नारियल पाउडर लें और दालचीनी तथा इलायची के पाउडर के साथ मिलाएं। अब गुथे हुए आटे को लीजिये और उसमें एक छोटा सा छेद बनाइये, उसके अंदर नारियल पाउडर डालिये और फिर किनारे से ढंक दीजिये। इसी तरह से कई सारे बॉल बना लीजिये। अब एक पैन में तेल गरम कीजिये और फिर इसे डीप ब्राउन तल लीजिये। अब आपकी नारियल कचौडी़ तैयार हो चुकी है। अब इसे गरम-गरम अपने परिवार के लोगो को सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
