Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
चटपटी कार्न चाट
बारिश का मौसम कई राज्यों में आ चुका है और जहां नहीं आया है वहां के लोग परेशा ना हों क्योंकि उनके लिये बारिश में बनाने के लिये स्पेशल चाट की विधि तैयार है। जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि कार्न चाट यानी की भुट्टे के दानों की चाट कैसे बनाई जाती है। यकीन मानिये यह चाट खाने में बहुत ही चटपटी और तीखी लगती है। तो आइये बनाते हैं यह गरमा गरम चटपटी कार्न चाट -

सामग्री -
भुट्टे के दाने-1 कप
मीठा सोडा-चुटकी भर
अदरक-1 बड़ा चम्मच बारीक कटी
प्याज- /4 कप बारीक कटा,
हरीमिर्च-1 छोटा चम्मच बारीक कटी ,
नमक- स्वादानुसार,
चाट मसाला-1 छोटा चम्मच,
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच,
लालमिर्च पाउडर-1/4 छोटा चम्मच,
नीबू का रस-1 बड़ा चम्मच,
रिफाइंड तेल-1 बड़ा चम्मच
विधि -
भुट्टे के दानों में मीठा सोडा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर उबालें। जब दाने अच्छी तरह गलकर मुलायम हो जाएं, तब पानी निकाल दें। कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर जीरे का छौंक लगाएं। जीरा चटकने पर प्याज, अदरक, हरीमिर्च डालकर भूनें, भुट्टे के उबले दाने डालकर चलाएं। शेष मसाले मिलाकर आंच से उतार लें, नीबू का रस मिलाकर गरम-गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
