Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कार्न एंड चीज बॉल्स
आज कल मौसम बदल गया है तो इसलिये हम जो कुछ भी खा रहे हैं, उसका हमें खास ख्याल रखना चाहिये। कोशिश करनी चाहिये कि हमारा आहार टेस्टी होने के साथ साथ पौष्टिक भी हो। आज हम आपको स्नैक्स बनाना सिखाएंगे जो कि कार्न यानी की मकई और चीज से बनाई गई होगी।
यह बच्चों को तो अच्छी लगेगी ही साथ में बड़ों का भी मन जीत लेगी। तो आइये देर किस बात ही बनाते हैं यह टेस्टी बार्न एंड चीज बॉल्स।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
कार्न/मकई- 1 कप
पनीर- 100 ग्राम
चीज- 3/4 कप
कार्न फ्लोर- 2 चम्मच

सामग्री-
मैदा- 1/4 कप
नमक- स्वादअनुसार
चीनी- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 1
हरी धनिया- 2 चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
दूध- 1/4 कप
ब्रेड का चूरा
तेल

विधि-
- सबसे पहले कार्न या मकई के दानों को पानी में उबाल लें। फिर उसे छान कर मिक्सी में हल्का पीसे।
- पनीर को भी ग्रेट कर लें।
- एक कटोरे में कार्न, पनीर, घिसी हुई चीज, कार्न फ्लोर, मैदा, नमक, चीनी, हरी मिर्च, हरी धनिया और बेकिंग पाउडर मिक्स करें।
- मिश्रण से 13-15 बॉल्स तैयार करें।
- फिर इसे 10 से 15 मिनट तक फ्रिज में ठंडा होने के लिये रखें।
- फिर इसे बाहर निकाले और फिर इसे दूध में डुबो कर इसे ब्रेड के चूरे में लपेटे।
- फिर से इसे फ्रिज में 15 मिनट तक के लिये रख दें।
- अब पैन में तेल गरम करें, बॉल्स को फ्रिज से निकाले और 2 मिनट तक ऐसे ही रखें।
- जब तेल गरम हो जाए तब बॉल्स को गोल्डन ब्राउन तल लें।

विधि-

विधि

विधि
बाल्स को ध्यान से तले। इस बात का खास ख्याल रखें कि उसे ज्यादा तेज आंच पर न तले नहीं तो वह काला हो जाएगा।
फिर इसे टमैटो कैचप के साथ गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
