Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
क्रिस्पी सोयाबीन पकौड़ा
Chats
oi-Staff
भारत में पकौडे़ बहुत ही फेमस हैं, भले ही वह प्याज, पीनीर, कीमा के हों या फिर आलू के। हर घर में हर मौके पर पकौड़े ना बने ऐसा हो ही नहीं सकता। शाम को नाश्ते के तौर पर सोयाबीन के पकौडे़ और मसाला चाय पी जाए तो मजा ही आ जाएगा। सोयाबीन स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छे होते हैं।
इसमें प्रोटीन, न्यूटियंट्स और विटामिन भरा पडा़ होता है। साथ ही सोयाबीन दिल की बीमारी, हड्डियों को मजबूती और कैंसर से राहत दिलाता है। तो आइये क्यों ना आज हम सोयाबीन पकौडे़ बनाते हैं।
लोगों के लिये- 3-4
पकाने में समय- 25 मिनट

विधि-
- सोयाबीन- 100 ग्राम
- प्याज- 2 (कटा हुआ)
- आलू- 3 (उबला और मैश किए हुए)
- हरी मिर्च- 3 (कटा हुआ)
- बेसन - 2 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अजवाइन - 1 चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- काला तिल- ½ चम्मच
- एक चुटकी- बेकिंग सोडा
- स्वाद के अनुसार नमक
- पानी- 2 कप
- तेल- 2 कप
विधि-
- सोयाबीन को गरम पानी में 8-10 मिनट के लिये मुलायम होने के लिये रख दें।
- एक कटोरे में बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला तिल, बेकिंग सोडा और साबुत हरा धनिया मिलाएं।
- फिर उसी बेसन के साथ प्याज, हरी मिर्च और आलू मिलाएं। इसे चम्मच की मदद से मिलाएं, फिर इस पेस्ट में थोडा़ सा पानी डालें जिससे यह थोड़ा पतला हो जाए।
- मुलायम हो चुके सोयाबीन को अब इसी पेस्ट में डाल कर हाथों से मसल लीजिये और पकौड़ा बना लीजिये।
- एक फ्राइंग पैन लीजिये और उसमें तेल डालिये। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें धीरे से पकौडे़ डालिये और डीप फ्राई कर लीजिये। उसके बाद पकौडो को एक नैप्किन में रखिये और गरमा गरम पकौडो़ को हरी चटनी के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications