Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दही भल्ले
दही बडे़ काफी चाव से खाए जाते हैं। दही बडे़ उरद की दाल से बनाए जाते हैं और ये खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। इसी तरह से दही भल्ले भी बनाए जाते हैं जो कि भारतीय स्नैक आइटम है। इसको बनाने के लिये भी मूंग दाल का प्रयोग होता है। कई लोग इसे बनाने के लिये उरद दाल का प्रयोग करते हैं। हांलाकि दही बडे़ और दही भल्ले की रेसिपी बिल्कुल एक जैसी ही होती है। घर में अगर पार्टी हो या फिर कोई त्योहार हो तो आप दही भल्ले बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। तो चलिये देखते हैं कि कैसे बनाये जाते हैं दही भल्ले।
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
घोल के लिये-
मूंग दाल- 250 ग्राम
नमक- स्वादअनुसार
इमली की चटनी के लिये-
इमली का गूदा- 1 कटोरा
पानी- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
चीनी- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
अन्य सामग्री-
दही- 100 ग्राम
चीनी- 4 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
काला नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
विधि-
- रात भर दाल को पानी में भिगो दीजिये, फिर उसे मिक्सी में पीस लीजिये, पानी ना मिलाएं।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें दाल की पकौड़ी बना कर फ्राई कर लें।
- तलने के बाद पकौड़ों को पेपर पर निकाल लें और फिर हल्के गरम पानी में भिगो दें।
- उसके बाद दही को छान कर उसमें हल्का पानी मलाएं। गाढी दही में चीनी , नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- इमली के गूदे को पानी के साथ मिलाएं और पैन में उबालें। फिर उसमें नमक, चीनी, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर मिला कर चटनी
- तैयार करें।
- अब पानी में भिगोई हुई पकौड़ियों को निकाल कर दही के साथ मिलाएं और ऊपर से इमली की खट्टी मीठी चटनी डालें।
- ऊपर से काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
