Latest Updates
-
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका -
Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
फैटी लिवर में कौन सा योग करें? जानें लिवर को साफ और मजबूत रखने के लिए योगासन -
May 2026 Vrat Tyohar: वट सावित्री, शनि जयंती सहित मई माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Swapna Shastra: सपने में मरे हुए व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है? जानें ये शुभ होता है या अशुभ -
Bael Juice Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास बेल का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे -
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट
चपाती रोल
Chats
oi-Staff
बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाना हर मां के लिये चैलेंज के समान होता है। आज कल के बच्चों को बस बाजार का तला भुना ही खाना अच्छा लगता है। तो ऐसे में क्या किया जाए कि बच्चे आराम से बिना मुंह बनाएं पौटिक खाना खाएं। तो ऐसे में आज हम आपको चपाती रोल बनाना सिखाएंगे, जिसके अंदर पौष्टिक सब्जी भरी होती हैं और बच्चों के लिये भी हेल्दी होगी। चपाती रोल को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। आइये जानते हैं चपाती रोल को बनाने की विधि को
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
चपाती- 4
प्याज- 1
लहसुन- 2
बींस- 5-6
गाजर- 1
पत्तागोभी- 1 1/2 कप
स्वीट कार्न- 2 चम्मच
चिली पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- पैन में तेल डाल कर गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूने।
- फिर कटी लहसुन डालें, फिर सब्जियां, स्वीटकार्न डाल कर 4 मिनट तक पकाएं।
- फिर धनिया पाउडर, चिली पाउडर, नमक डाल कर मिक्स करें और ढक्कन को 10 मिनट ढंक कर पकाएं।
- जब सारी सब्जियां पक जाएं तब आंच बंद कर दें और चपाती के बीचो बीच में इसे भर दें।
- चपाती को रोल कर दें और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
