Latest Updates
-
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
छठ पर बनाइये स्वादिष्ट ठेकुआ
Chats
oi-Staff
ठेकुआ एक बिहारी व्यंजन है। इसे ज्यादातर बिहार और झारखंड के लोग बनाते और खाते हैं। ठेकुआ को ज्यादातर छट्ट पूजा में ही बनाया जाता है। छठ एक बहुत बड़ा त्योहार है जो कि सूरज भगवान को समर्पित होता है। ठेकुआ एक स्नैक के रूप में जाना जाता है। आप इसमें चीनी या फिर गुड का घोल डाल कर तैयार कर सकती हैं।
छठ पूजा के दौरान इसे बना कर सूरज भगवान को चढाया जाता है। यह कई शेप और साइज में बनाया जाता है। जिन्हें मीठा बहुत पसंद है उन्हें ठेकुआ भी बहुत पसंद आएंगे। आइये जानते हैं ठेकुआ बनाने कि विधि-

कितने- 6
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
गेहूं का आटा- 500 ग्राम
सूखा नारियल- 2 चम्मच
चीनी- 300 ग्राम
सौंफ- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
पानी- 1 कप
तेल
ठेकुआ बनाने का सांचा
विधि-
- चीनी और पानी को एक साथ पिघलाएं, फिर आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- अब गेहूं, घिसा नारियल, इलायची पाउडर, सौंफ और 2 चम्मच तेल को एक साथ गूथ लें।
- अब इस आटे में चीनी वाला पानी मिलाएं और मुलायम आटा तैयार करें।
- इन्हें हथेलियों से दबाएं और सांचे में हल्का सा तेल लगा कर उसमें दबाए गए आटे को रखें।
- अब सोंच को दबा कर आकार दें और आराम से निकाल कर बाहर रखें।
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें ठेकुए को डीप फ्राई करें।
- एक बार हो जाने के बाद ठेकुए को बाहर निकालें और ठंडा होने के बाद सर्व करें।
Comments
English summary
Delicious Thekua Recipe For Chhath
Story first published: Saturday, November 9, 2013, 11:52 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











