Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
देसी पास्ता बिल्कुल इंडियन स्टाइल का
Chats
oi-Staff
पास्ता एक इटेलियन डिश है जो कि पूरे देश में बहुत फेमस है। लेकिन हर देश की खासियत होती है कि वह कोई भी डिश क्यों ना हो उसको अपने रंग में डाल ही लेता है।
इसी तरह से अगर पास्ता भारतीय तरीके से बनाया जाए तो सोंचिये कितना अच्छा होगा। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं पास्ता बिल्कुल इंडियन स्टाइल में।
READ: मटर पास्ता खा कर मुंह में आ जाए पानी
लोंगो के लिये- 3-4
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- पास्ता- 500 ग्राम
- प्याज- 1 कटा
- गाजर- 1 कटा
- शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी
- लहसुन पेस्ट- 1 ½ चम्मच
- हरी मिर्च- 4-5
- टमैटो प्यूरी- 4 चम्मच
- चिली सॉस- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर- ½ चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- ½ चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 4 कप
विधि-
- पैन में पानी गरम करें जब वह उबलने लगे तब उसमें पास्ता डालें और थोडा़ सा नमक भी। अच्छे से मिलाएं और तेल की कुछ बूंदे डालें।
- जब पास्ता पक जाए तब उसे पानी से छान लें और एक किनारे रख दें और ठंडा होने दें।
- अब एक कढाई लीजिये और उसमें लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च कटी हुई डालिये। उसे मिक्स कर के फिर उसमें कटे हुए प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालिये और मध्यम आंच पर पकाइये।
- जब सब्जियां हल्की पक जाएं तब उसमें नमक डालें, फिर 1 कप पानी, टमैटो प्यूरी, गरम मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और चिली सॉस डाल कर उबालें।
- जब पेस्ट उबलने लगे तब उसमें पास्ता डालें और मध्यम आंच पर पकने दें और आंच बंद कर दें।
- उसके बाद पास्ता को सर्व करने से पहले धनिया और ग्रेड की हुई चीज डाल कर सर्व कर दें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
