Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
एग सैलेड सैंडविच
Chats
oi-Staff
ब्रेकफास्ट करना बहुत जरुरी है क्योंकि यह हमें पूरे दिन काम करने की शक्ति देता है। अगर ब्रेकफास्ट में अंडे से बनाया कुछ खाया जाए तो पौष्टिक होता है। इसलिये आज हम आपको एग सैलेड सैंडविच बना कर खिलाएंगे। आप भी इसे अपने घर पर ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह बहुत ही आसान होता है। जिसे अंडा पसंद होता है उसके लिये यह ब्रेकफास्ट बहुत अच्छा है। बच्चों के लिये एग सैंडविच किसी पौष्टिक खाने से कम नहीं है। इसको खा कर पूरे दिन पेट भरा रहता है। तो आइये बनाते हैं एग सैलेड सैंडविच।
कितने लोगों के लिये- 1
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
2 उबले अंडे
1/2 चम्मच घिसी चीज
1 छोटा प्याज
1 छोटा टमाटर
नमक
काली मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच राई पाउडर
1 1/2 चम्मच मायोनीज
विधि-
- सबसे पहले अंडो को उबाल लीजिये, फिर इसे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये।
- फिर उसमें घिसी हुई चीज, कटा प्याज, 1 छोटा कटा टमाटर, हल्का सा नमक और काली मिर्च पाउडर तथा राई का पाउडर और मायोनीज डाल कर मिक्स कीजिये।
- 1 ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाइये और उस पर इस एग सैलेड को फैला दीजिये। अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से सैंडविच को ढंक कर तवे पर सेंक लीजिये।
Comments
Story first published: Friday, May 10, 2013, 9:04 [IST]
Other articles published on May 10, 2013



Click it and Unblock the Notifications
