Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्रेंच स्टिक खा कर आ जाए मजा
क्या आप अपने रोजाना के स्नैक्स में थोड़ा सा चेंज लाना चाहती हैं। अगर हां, तो आज हम आपको फ्रेंच स्टिक बनाना सिखाएंगे जिसमें थोड़ा सा इंडियन टच दिया जाएगा। यह एक नए तरह की चीज है जिसे खा कर मजा ही आ जाएगा। यह मटन और अंडे से तैयार की जाती है, इसलिये वेज पसंद करने वाले इसे ना ही खाएं तो अच्छा होगा। चलिये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने लोंगो के लिये: 4
पकाने में समय: 30 मिनट
सामग्री:
मटन कीमा 1 किलो
अदरक लहसुन पेस्ट 2-3 चम्मच
प्याज पेस्ट 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर ½ चम्मच
अंडे 1 कप
बिस्कुल 500 ग्राम पाउडर
खीरा 1 स्लाइस में कटा हुआ
तेल 1 कप
नमक स्वादअनुसार
विधि-
एक डीप पैन लें और उसमें पानी भर दें। उसके बाद उसमें मटन कीमा मिलाएं और थोड़ा सा नमक डाल कर उबालें। जब कीमा मुलायम हो जाए तब उसमें से पानी छान लें और उसे एक किनारे रख दें। अब दूसरा फ्राइंग पैन लें और उसमें 2 चम्मच तेल डालें। फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट, प्याज का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर और थोडा सा नमक डाल कर हल्की आंच पर दो मिनट तक चलाएं। अब कीमा पैन में डालिये और पूरे मिश्रण को 3-4 मिनट के लिये मध्य आंच पर चलाइये। इसमें से एक्स्ट्रा तेल निकाल कर इसको किनारे रखिये। अब एक कटोरे में ब्रेड, बिस्कुल पाउडर और दूध को मिलाइये। अब एक छोटा कटोरा लें और उसमें अंडे को फोड़े और फेंटे। अब एक फ्राइंग पैन लीजिये, तेल डालिये। कीमा लीजिये और उसका पतला रोल तैयार कीजिये। हर रोल को फेंटे हुए अंडे में डालिये और फिर ब्रेड और बिस्कुट वाले घोल में। हर कीमा रोल को ऐसे ही डिप कीजिये और पैन में फ्राई कीजिये। भूरा होने तक फ्राई कीजिये तथा पेपर नैप्किन पर रख कर तेल सुखा लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
