Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
मटर पैनकेक
हम में से कई लोग सुबह के समय केवल हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट सही समय पर और पौष्टिक ही किया जाना चाहिये नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपके ब्रेकफास्ट में हर तरह का पौष्टिक तत्व होना जरुरी है। अपने लिये पैनकेक बनाइये जो कि सब्जियों से बना हो यानी की हरी मटर का पैनकेक।
ऐसे लोग जो डाइट पर हैं या जिन्हें नाश्ते में कुछ फाइबर युक्त चाहिये, वे लोग मटर पैनकेक बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।

सामग्री-
मटर- 3/4 कप (उबली हुई)
चावल का आटा- 1/2 कप
बेसन- 1/2 कप
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
हरी मिर्च- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
पनीर- 1/4 कप
गाजर- 1/4 कप
टमाटर- 1/4 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले हरी मटर को मिक्सी में डाल कर पीस लें। फिर इसे निकाल कर एक कटोरे में रखें, उसमें चावल का आटा मिलाएं फिर बेसन, हल्दी पाउडर, कटी हरी मिर्च, नमक और पानी। इस मिश्रण को गीला बनाएं।
2. तवा गरम कर के उसमें तेल डालें।
3. फिर आधा चम्मच मिश्रण का घोल डाल कर फैलाएं।
4. फिर तवे पर घिसी हुई पनीर, घिसा गाजर और बारीक कटे टमाटर डाल कर फैलाएं।
5. जब पैन केक एक ओर हो जाए तब उसे पलट दें और तेल लगा कर दूसरी ओर भी सेंके।
6. अब इसे तरह से अन्य पैन केक बनाएं।
7. आपका मटर पैन केक तैयार है। इसे ऑरेंज जूस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
