Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संडे स्पेशल: हरियाली समोसा
समोसे खाना हर किसी को पसंद है और अगर बारिश में इसका लुफ्त उठाया जाए तो बात ही कुछ और होती है। आज संडे और इसी बात पर घर पर शाम को हरियाली समोसों का लुफ्त उठाएं। आपने शायद आलू भरे समोसे खाये होगें लेकिन आज हम आपको हरियाली सामोसा बनाना सिखाएंगे, जिसमें आलू की जगह पर हरी मटर और चूडा भरा होता है।
यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है और इसे चाय या कॉफी के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ जाता है।

कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
मैदा- 1 कप
हरी मटर उबली- 1/2 कप
फ्रेच बींस- 1/2 कप
चूडा- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 2
नींबू रस- 2 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
अजवाइन- 1/2 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
मैदो को गरम पानी डाल कर मुलायम सान लीजिये और किनारे रख दीजिये।
एक पैन में 1 चम्मच तेल डालिये, उसमें अजवाइन, फ्रेंच बींस और मटर डाल कर 3 मिनट तक चलाइये।
फिर नींबू रस, चीनी और चूडा डाल कर भूने। यह भरावन की सामग्री है, जो अब तैयार हो चुकी है।
अब आटा ले कर उसके 10 टुकड़े करें, उसे तिकोना बेल कर उसमें मसाला भरें।
इसे समोसे का अकार दें और सभी कोनों को दबा कर बंद कर दें।
अब कढाई में तेल गरम करें और इन समोसों को कम आंच पर तल लें।



Click it and Unblock the Notifications
