Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
दही सौंफीयानी टिक्की
कैसे बनाएं घर पर दही सौंफियानी टिक्की, दही सौंफीयानी टिक्की की रेसिपी।
Chats
oi-Staff
By Seema Rawat
आपने कई तरह के चाट खाएं होंगे। कई तरह के टिक्कियों के स्वाद लिए होंगे। लेकिन आज हम आपकों एक खास तरह की टिक्की के बारे में आज यहां बता रहे हैं। मुगलों के जमाने से फेमस खट्टी चटपटी दही सौंफीयानी टिक्की का मज़ा लें।

सामग्री
- एक कप चक्का दही
- आधा कप कसा हुआ पनीर
- 3 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- आधा टी-स्पून कटा हुआ लहसुन
- एक चुटकी शक्कर
- नमक स्वादानुसार
- 2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ पुदिना
- 1 टी-स्पून सौंफ पाउडर
- 1 टेबल-स्पून घी
- 2 टेबल-स्पून भुनी हुई चना दाल का पाउडर
- 2 टी-स्पून कोर्नफ्लॉर
- तेल , तलने के लिए
विधि
- दही, पनीर, हरी मिर्च, लहसुन, शक्कर, नमक, धनिया, पुदिना और सौंफ पाउडर को बाउल में अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
- पॅन में घी गरम करें, भुनी हुई चना दाल का पाउडर, दही का मिश्रण और कोर्नफ्लॉर डालकर मिश्रण के गाढ़े होने तक या पॅन से अलग होने तक पका लें। ठंडा करने एक तरफ रख दें।
- मिश्रण को 8 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग के गोल चपटी टिक्की बना लें।
- मध्यम आँच पर कढ़ाई में तेल गरम करें और टिक्की को दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ में निकालकर गरमा गरम परोसें।
Comments
English summary
How to Make Dahi Saunfiyani Tikki
Story first published: Friday, March 31, 2017, 14:00 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2017



Click it and Unblock the Notifications
