Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सोया मटर कबाब
घर पर बनाइए मटर और सोया के लजीज कबाव
Chats
oi-Staff
By Seema Rawat
कबाब का नाम सुनते ही जेहन में नॉनवेज कबाब की तस्वीर उतर जाती है। आज हम आपको यहां हरे भरे कबाव यानी मटर कबाब की रेसिपी के बारे में बता रहे है। जिन्हें बनाने में न ज्यादा सामग्री लगती है न ही ज्यादा वक्त आइए जानते है कैसे बनते है हरे भरे मटर कबाब।

रेसिपी
- 1 कप (उबला हुआ) - मटर
- 1 - 2 आलू (उबला हुआ)
- 1 कप - सोया ग्रैनुल्स -
- 1 टेबल स्पून - अदरक लहुसन का पेस्ट
- 2 - हरी मिर्च
- 1/2 टेबल स्पून जीरा पाउडर
- एक टेबल स्पून - धनिया पाउडर
- एक चौथाई - गरम मसाला पाउडर
- 1 टेबल स्पून - बारीक़ कटा हुआ धनिया पत्ता
- 1 कप - ब्रेड क्रब्स
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - आवश्यकतानुसार
- विधि
- आलू और मटर को उबाल लीजिये। सोया ग्रैनुल्स को हलके गरम पानी में डालकर १० मिनट तक रखे। हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये।
- अब उबला हुआ आलू का छिलका हटा कर कद्दूकस कर लीजिये। उबला हुआ मटर को हल्का मैश कर लीजिये। सोया ग्रैनुल्स को पानी से छान कर निकाल लीजिये।
- अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ आलू, मटर, सोया ग्रैनुल्स, अदरक लहुसन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक, धनिया पत्ता डालकर सबको अच्छी तरह मिला लीजिये। अब उसमे ब्रेड क्रब्स भी डालकर मिलाये।
- अब आलू मिश्रण थोड़ा लेकर गोल लम्बा शेप में कबाब बना कर आइस क्रेड स्टिक को कबाब के अन्दर रख फिर से हल्का दबाएं। इसी तरह सारे कबाब बना लीजिये। आपके पास आइस क्रीम स्टिक नहीं है तो अपने मनपसन्द शेप में कबाब बना कर प्लेट में रख लीजिये।
- अब कबाब को डीप फ्राई कर लीजिये, या तवे को गरम करके 1 चम्मच तेल डालकर गरम करके उसके ऊपर कबाब रख कर चोरो और कबाब को सेख लीजिये। गरमा गरम सोया मटर कबाब तैयार।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
