Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार झालमूड़ी बनाइये
बंगाल की अगर आपको मिठाई पसंद है तो फिर यहां की झालमूड़ी खा कर तो आपको मजा ही आ जाएगा। जिस तहर से मुंबई में भेल पूड़ी का महत्व है ठीक उसी तरह से बंगाल में झालूमूड़ी बहुत पसंद की जाती है। रोड साइड की झालमूड़ी खाने से अच्छा है कि इसे आप खुद ही अपने घर पर बना लें। इसे बनाने के लिये वैसे तो आपको कोई विषेश सामग्री की जरुरत नहीं पडे़गी। बस थोड़ा सा हरी मिर्च, लाल मिर्च और नमक ज्यादा डालियेगा तभी चटकारा आएगा।
शाम के समय में स्नैक्स के रूप में आप इसका आनंद ले सकते हैं। आइये जानते हैं मसालेदार झालमूड़ी बनाने की विधि को-

सामग्री-
250 ग्राम- मुरमुरे (पफ्ड राइस)
1- प्याज
1-टमाटर
आधा खीरा
2 बड़े चम्मच- हरा धनिया
2-3- हरीमिर्च
नमक-स्वादानुसार
1/2 टी स्पून- पिसी लालमिर्च
2 बड़े चम्मच- सरसों का तेल
1 बड़़ा चम्मच- कच्चा आम (बारीक कटा)
1 टी स्पून-चाट मसाला
2 बड़े चम्मच- भुनी मूंगफली
1/4 कप- काले चने (अंकुरित और उबले)
2बड़े चम्मच- कसा नारियल
विधि-
- प्याज, टमाटर, खीरा, हरा धनिया और हरीमिर्च बारीक काट लें।
- एक ढक्कनदार डिब्बे में सभी सामग्री डालें और ढक्कन लगा कर अच्छी तरह हिलाएं ।
- स्वादिष्ट झालमूड़ी तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें । चाहें तो आप इसमें थोड़ा अचार का तेल भी मिला सकती हैं ।



Click it and Unblock the Notifications
