Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
कच्चे केले की चटपटी चाट
Chats
oi-Staff
कच्चे केले के चिप्स तो आप सभी ने खूब खाए होंगे। पर आज हम आपको कच्चे केले की चटपटी चाट बनाना सिखाएंगे। आज कल काफी बारिश हो रही है तो शाम को जाहिर सी बात है कि आपका मन चाट-पकौड़ी खाने का तो जरुर करता होगा।
इसलिये आज हमने सोंचा कि क्यूं ना आज हम आपके मूंह में पानी भर दें। आलू की चाट बनाना जितना आसान है उतना ही आसान है कच्चे केले की चाट बनाना।
READ: ऐसे बनाएं चटपटी ब्रेड चाट
इसे बना कर आप अपने घर वालों का मन जीत सकती हैं। आइये जानते हैं कि कच्चे केले की चाट कैसे बनाई जाती है।

सामग्री-
- कच्चा केला- 1 घिसा हुआ
- उबला आलू- 1/4 कप
- हरी मिर्च पेस्ट- 1 टी स्पून
- जीरा- 1 टी स्पून
- अमचूर पावडर- 1 टी स्पून
- हरी पत्तेदार प्याज- 1/4 कप
- रेड चिली फ्लेक्स- 1 टी स्पून
- नमक- स्वादअनुसार
- बेसन- 1 चम्मच
- तेल- 1 2 चम्मच
- दही- 1 कप
- जीरा पावडर- 1/2 चम्मच
- चाट मसाला - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- प्याज- 1
- सेव- 1/2 कप
- हरी चटनी- 1 टी स्पून
- मीठी लाल चटनी - 1 चम्मच
- ताजी धनिया पत्ती- 1 गुच्छा
विधि-
- सबसे पहले कच्चे केले को छील कर घिस लें।
- फिर उसमें उबले आलू, हरी मिर्च पेस्ट, जीरा, अमचूर पावडर, हरी पत्तेदार प्याज, रेड चिली फ्लेक्स, नमक मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण में बेसन मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्कियां बनाएं और इन्हें एक एक कर के गरम तेल की कढाई में तल लें।
- जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें।
- अब इन्हें प्लेट में रखें और ऊपर से दही, जीरा पावडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पावडर, प्याज, सेव, हरी चटनी, मीटी लाल चटनी और ताजी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Kacche Kele Ki Chaat
Story first published: Monday, April 13, 2015, 16:34 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2015



Click it and Unblock the Notifications