Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुजराती स्पेशल: खांडवी
खांडवी एक गुजराती व्यंजन है। ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि सारे भारत भर में लोकप्रिय है। इसके रोल्स देखकर लगता है कि इसे बनाना कठिन होगा लेकिन है बहुत आसान। यह देखने में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही खाने में भी स्वादिष्ट है।
इसको बनाने के लिये ज्यादा मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता है जिससे यह पेट के लिये फायदेमंद साबित होती है। तो फिर आइये देखते हैं खांडवी बनाने की विधि-

कितने लोगो के लिये- 4
समय- 40 मिनिट
घोल बनाने के लिये सामग्री-
बेसन - 1 कप
दही - 1 कप
पानी - 2 कप
हींग - 1 पिंच
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/6 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तड़के के लिये
तेल - 1 टेबल स्पून
राई - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 3-4
हरा धनियां - 1 टेबल स्पून
नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
विधि
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, दही को फेंट कर बेसन में मिलाइये, पानी, हींग, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर चमचे से चलाते हुये घोल तैयार कीजिये (घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये) एक बर्तन में तैयार घोल डालिये और पकने के लिये गैस पर रखिये। चमचे से चलाते हुये लगभग 8-9 मिनट तक पकाइये। पहले तेज गैस पर पकाइये, जैसे ही घोल गाढ़ा होने लगे और घोल में उबाल आ जाये, गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये। जब घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जाय तो खांडवी जमाने के लिये तैयार है।
इस घोल को थाली या ट्रे में बिना चिकना किये, चमचा या कटोरी की सहायता से पतला फैलाकर रख दीजिये। 10 -15 मिनिट में यह घोल जम जाता है, चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी, 6 इंच लम्बी पट्टियां काट लीजिये, इन पट्टियों को रोल बनाते हुये उठाइये, और प्लेट में लगाकर रखिये।
छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गैस पर रखिये, तेल गरम होने पर राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डालिये, गैस बन्द करिये, इस तड़के को थोड़ा थोड़ा खांडवी के ऊपर डालिये, हरे धनियां और नारियल डाल कर सजाइये। आपकी खाडवी तैयार है,खांडवी को हरे धनियां की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
