Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खट्टा मीठा चना चाट: रमाजन स्पेशल
Chats
oi-Staff
अब रमजान आ चुका है इसलिये इस दौरान हम आपके लिये तरह तरह की रेसिपी लाएंगे जिससे आप इफतार का पूरा मजा ले सकें। इफतार के समय हम चाहेगें कि आप तला भुना खाने के अलावा कुछ हेल्दी डिश का सेवन करें। आज हम आपको खट्टा मीठा चना चाट की रेसिपी बताएंगे, जिसका मीठा और खट्टा स्वाद आपको बहुत भाएगा! यह चाट रेसिपी बनाने में बडी ही आसान है और हेल्दी भी है। यह आपके पूरे परिवार को जरुर पसंद आएगी! आइये जानते हैं इसकी विधि! रमजान स्पेशल: मटन हलीम रेसिपी

कितनेः 3
तैयारी में समयः 6 घंटे
पकाने में समयः 15 मिनट
सामग्रीः
- काबुली चनाः 1 कप
- टमाटरः 2
- प्याजः 1
- आलूः 2 उबले हुए
- हरी मिर्चः 2
- इमली की मीठी चटनीः 2 चम्मच
- नींबू का रसः 2 चम्मच
- भुना जीरा पावडरः 1 चम्मच
- चाट मसालाः 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडरः 1 चम्मच
- काली मिर्च पावडरः चम्मच
- सेंधा नमकः चुटकी भर
- जीरा पावडरः 1 चम्मच
- प्याज के छल्लेः गार्निश करने के लिये
- कटी हरी धनियाः 2 चम्मच
विधिः
- चने को रातभर पानी में भिगो कर रखें।
- फिर सुबह उसे 4 कप पानी और नमक के साथ कुकर में 3 सीटी आने तक उबाल लें।
- जब चने उबल कर तैयार हो जाएं तब उन्हें किसी बडे़ कटोरे में निकालें।
- फिर उस पर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, आलू, नींबू रस, इमली की मीठी चटनी डाल कर मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें सेंधा नमक, भुना जीरा पावडर, काली मिर्च पावडर, चाट मसाला डाल कर मिक्स करें।
- अब इसे प्याज के छल्लों तथा हरी धनिया छिड़क कर सजाएं।
- आपका खट्टा मीठा चना चाट सर्व करने के लिये बिल्कुल तैयार है।
Comments
English summary
Khatta Meetha Chana Chaat For Ramadan
Story first published: Wednesday, July 9, 2014, 13:20 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2014



Click it and Unblock the Notifications
