Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लौकी कोफ्ता और पुदीने की चटनी
कोफ्ते चाहे जितने प्रकार के हों सभी स्वादिष्ट लगते हैं। वैसे तो कोफ्ता पनीर का भी बनता है और केले का भी, लेकिन लौकी का कोफ्ता काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको लौकी का कोफ्ता, जो कि एक पकौड़ा है, उसे बनाना सिखाएंगे वो भी स्टेप बाई स्टेप। इससे आपको कोफ्ता बनाने में आसानी होगी और आप कोई गलती भी नहीं करेंगे। लौकी के कोफ्ते के साथ ही हम आपको पुदीने की चटनी बनाने की भी विधि बताएंगे।
अगर आप भी तरह-तरह की रेसीपी ट्राई करने का शौ रखती हैं, तो देर किस बात की। हमें अपनी रेसीपी फोटो के साथ भेज डालिये और हम आपकी रेसीपी को प्रकाशित करेंगे। हमें अपनी रेसीपी इस पते पर भेजिये [email protected]

पुदीना
100 ग्राम पुदीना लीजिये। उसकी पत्तियों को अच्छे से अलग कीजिये, धोइये और एक कटोरे में किनारे रख दीजिये।

प्याज
प्याज को चौकोर काटिये। इन्हें बारीक काटने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इन्हें पीसना ही है।

कच्ची अमिया और लहसुन
4 लहसुन लीजिये और आधा कटा आम मिलाइये।

हरी मिर्च
हरी मिर्च को आधा तोड़ लीजिये और इन्हें पुदीने के साथ मिला लीजिये।

चटनी पीसिये
सभी सामग्रियो को अच्छी प्रकार से मिक्सर में पीस लीजिये। इसमें थोड़ा सा पानी भी मिलाइये जिससे चटनी पेस्ट बन जाए।

चटनी तैयार है
चटनी को मिक्सर से कटोरे में निकालिये और उसमें स्वादअनुसार नमक डालिये।

घिसी लौकी
लौकी को घिस लीजिये और उसमें से अत्यधिक पानी को निकाल लीजिये। पानी को हाथ से निचोडिये।

बेसन
बेसन को घिसी हुई लौकी के साथ मिलाइये। बेसन मिलाने से कोफ्ते बंध जाएंगे और अलग नहीं होगें।

आटा तैयार करें
घिसी हुई लौकी में एक बडे़ से बरतन में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च, बेकिंक सोडा, धनिया पत्ती और नमक मिलाइये। इसे आटे की तरह मसल लें।

कोफ्ता बनाएं
अपने हाथों में हल्का सा तेल लगा लें और थोड़ा सा आटा ले कर उसे गोल आकार दें। ध्यान रहे कि कोफ्ता ठीक प्रकार से बंधा हुआ हो नहीं तो तलते वक्त वह टूट जाएगा।

कोफ्ते को फ्राई कीजिये
एक कढाई में दो कप तेल डालिये और उसमें कोफ्ते को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये। इसे हल्की आंच पर तले नहीं तो कोफ्ता अंदर से कच्चा रह जाएगा।

कोफ्ता और पुदीने की चटनी तैयार है
लौकी के कोफ्तों को हरी पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।
सामग्री-
लौकी- 500 ग्राम घिसी हुई
बेसन- 1 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 3
धनिया पत्ती- 2 डंठल
अजवाइन- 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 कप
पुदीने की चटनी की सामग्री-
पुदीना पत्ती- 100 ग्राम
प्याज- 2
लहसुन- 4
हरी मिर्च- 4
कच्ची अमिया- 1
नमक- स्वादअनुसार



Click it and Unblock the Notifications
