Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
टेस्टी मिक्स चीज पकौड़ा
बारिश का मौसम आने ही वाला है और कहीं-कहीं तो बारिश का आगमन भी हो चुका है। इसी मौसम में अगर गरमा-गरम पकौड़े खाने को मिल जाएं तो क्या बात है। बारिश में अगर आप चीज के पकौड़े बनाएंगी तो यह आपके परिवारजन को बहुत टेस्टी लगेंगे। चीज खाने में टेस्टी तो लगती ही हैं साथ में स्वास्थ्य से भी भरी होती है। इस पकौडे़ में ज्यादा सामग्री डालने की जरुरत नहीं होती क्योंकि चीज का अपना खुद का स्वाद होता है, जो कि पूरे पकौड़े में भर जाता है। आइये फिर देर किस बात की चलिये जानते हैं चीज पकौडे़ को बनाने की विधि।

सामग्री-
5-6 आलू
2 हरी मिर्च
थोड़ी सी हरी धनिया
4 ब्रेड के स्लाइस
50 ग्राम कसा हुआ पनीर
1 चम्मच कसी हुई अदरक
नमक स्वादअनुसार
1/2 चम्मच गरम मसाला
लाल मिर्च स्वादअनुसार
1 चम्मच आमचूर
आधा कप मैदा
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
विधि-
मैंदे में हल्का सा नमक मिला कर दूध में पतला घोल लें। घोल दूध से थोड़ा गाढ़ा होना चाहिये। मैदा को छोड़कर बाकी सारी चीजें एक साथ मिला लें। अब इन्हीं मिली हुई सामग्रियों की छोटी-छोटी गोलियां बना कर रख लें। फिर गोलियों को मैदे में डिप कर के तेज आंच पर तेल में तल लें और फिर बाहर निकाल कर किसी नैप्किन पर रख दें। अब आपके चीज पकौड़े तैयार हो चुके हैं। इन गरमा गरम पकौड़ो को हरी चटनी के साथ या फिर सॉस के साथ खाएं या खिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
