Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
ऐसे बनाइये नमकीन चकली/मुरुक्कू
चकली/मुरुक्कू एक ही चीज़ हैं पर दो अलग अलग जगहों पर बनाई जाती हैं। मुरुक्कू शब्द तमिल का है जिसका शाब्दिक अर्थ है मुडा़ हुआ। पोंगल के शुभ अवसर पर यह नमकीन जरुर बनाई जाती है। यह शाम को नाश्ते के तौर पर खाने के लिये अच्छी होती है। मुरुक्कू/चकली को बनाने के लिये आपके किचन में जो भी सामग्री पडी़ हो आप उससे ही इसे बना सकती हैं।
मुरुक्कू बनाने के लिये चाहे बेसन का इस्तमाल करें या फिर मूंग या उरद दाल का। इसमें कई मसाले भी डाले जाते हैं जैसे, हींग, जीरा, मिर्च पाउडर आदि। आइये जानते हैं तमिलनाडु की नमकीन मुरुक्कू।

सामग्री-
1 कप चावल का आटा
1/4 कप उदर दाल
3 चम्मच बटर
1 चम्मच तिल
1 चम्मच जीरा
चुटकी भर हींग
1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
नमक स्वादअनुसार
तेल
विधि-
1. सबसे पहले उदर की दाल को भूरा होने तक फ्राई पैन में भून लें। फिर इसको मिक्सी में बारीक पीस लें और चावल के आटे के साथ मिला लें।
2. फिर इसे सामग्री के साथ सारे मसाले भी मिलाएं और पानी डाल कर आटा तैयार कर लें।
3. अब इस आटे को मुरुक बनाने वाले सांचे में भरिये और इसे दबाइये। इस तरह करने पर कई मुडे हुए मुरुक यानी की चकली तैयार हो जाएंगी।
4. अब कढाई में तेल गरम कीजिये और इन्हें तल लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications