Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मशरूम ऍन्ड कॉर्न टोस्ट
Chats
oi-Staff
ब्रेकफास्ट करना हो तो सैंडविच से अच्छा और असान खाना कुछ नहीं होता। मशरूम कार्न टोस्ट आपको इस मामले में बहुत अच्छा लगेगा। यह टोस्ट बहुत हेल्दी होता है जिसे बच्चों को जरुर खिलाना चाहिये। इसे टेस्टी बनाने के लिये आप इसमें कार्न या अन्य सब्जियां भी डाल सकती हैं। मशरूम, कॉर्न, क्रीम और चीज़ का मिश्रण टोस्ट पर फैलाकर बेक करें। आइये देखते हैं मशरूम कार्न टोस्ट को बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
बटन मशरूम, सलाइस किया हुआ- 8
स्वीट कार्न, उबला हुआ- 1/2 कप
ब्रेड स्लाइस- 8
ऑलिव आइल 1- बड़ा चम्मच
लहसुन,कटा हुआ- 2 कलियाँ
प्याज़ ,कटा हुआ- 1/2 मध्यम आकार
नमक स्वादानुसार
क्रीम- 1 बड़ा चम्मच
प्रोसेस्ड चीज़,घिसा हुआ- 2 बड़े चम्मच
कटी हरी धनिया- 1 बड़ा चम्मच
विधि-
- सबसे पहले ओवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें, उसमें लहसून डालकर एक मिनट तक भूनें। प्याज़ डालें और भूरा होने तक भूनें।
- अब नमक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर मशरूम और कॉर्न कर्नल डालके अच्छी तरह मिलाएँ। ब्रेड के स्लाइसों को बेकिंग ट्रे पर रखें और गरम ऑवन में रख कर टोस्ट करें जबतक वे करारे हो जाए।
- ऑवन से बाहर निकालकर रखें। मशरूम के मिश्रण में क्रीम और चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण को टोस्ट पर फैलाएँ, ट्रे को फिर से गरम ऑवन में रख कर बेक करें जबतक चीज़ पिघल जाए। धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
