Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बारिश में बनाइये तीखे नूडल्स पकौड़े
जल्द ही बारिश का मौसम शुरु होने वाला है और जल्द ही आपकी जीभ ठंडे पेय से हट कर गरमा-गरम चाय और पकौड़े की ओर घूम जाएगी। बारिश के मौसम में आपने आलू, प्याज, सब्जियों और मिर्ची की पकौड़े तो खूब खाए होंगे। लेकिन चलिये आज कुछ नया ट्राई करते हैं और बनाते हैं नूडल्स पकौड़ा, जिसे बच्चे भी पसंद करेंगे और बड़े भी। आइये देखते हैं नूडल्स पकौडा़ बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
250 ग्राम नूडल्स, ½कप कार्नफ्लोर, 1 कटा हुआ प्याज, 5 कटी हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच कटा अदरक, ½ कप मैदा, 1 कप दूध, 1/2 कप ब्रेड का चूरा, नमक, तेल।
विधि-
नूडल्स को उबाल लें और उसमें दो बूंद तेल डाल दें, जिससे वह आपस में चिपके नहीं। इसके अलावा हमेशा प्लेन नूडल्स ही लें, इंस्टेंटे नूडल्स पकौडे के लिये अच्छे नहीं होते। नूडल्स उबालने के बाद उसे एक कटोरे में छान कर रख लें। अब नूडल्स में कटे हुए प्याज, अदरक, नमक और काली मिर्च मिक्स करें और हाथों से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें मैदा डाल कर कुछ देर हल्की फ्लेम पर भूने। इसके बाद मैदे में दूध मिलाएं और गाढा पेस्ट तैयार करें और बीच-बीच में चलाएं जिससे गांठ न बने। जब यह तैयार हो जाए, तब इसे एक कटोरे में उडेल लें। अब एक फ्राइंग पैन लें और उसमें तेल गरम करें। दूसरी ओर ब्रेड के चूरे को एक प्लेट पर फैला लें। अब नूडल्स की बॉल्स को मैदे वाले पेस्ट में डुबोएं और फिर ब्रेड के चूरे से लपेट कर पैन में मीडियम आंच पर फ्राई करें। पकौडे़ को भूरा होने तक पकाएं, जब हो जाए तब उसे निकाल कर एक टिशू पेपर पर रख दें। अब आपका नूडल्स पकौडा़ खाने के लिये रेडी हो चुका है, इसे धनिया की चटनी के साथ खाएं या फिर टमैटो कैचप के साथ।



Click it and Unblock the Notifications