Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चाय के साथ खाइये चटपटा न्यूट्रीला समोसा
न्यूट्रीला पोषण से भरपूर होता है, स्वाद के लिये इसे अनेक प्रकार के व्यंजनों में मिलाया सकता है। दिल की बीमारी, कैंसर, डायबीटीज और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी भंयकर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिये आज हम आपको स्वादिष्ट न्यूट्रीला समोसा बनाना सिखाएंगे, जिसे आप हरी चटनी के साथ खाइये और मेहमानों को भी खिलाइये। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री:
भरावन के लिये: न्यूट्रिला उबले 1 कप, उबले आलू 250 ग्राम, उबले हरे मटर 50 ग्राम, अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच, अदरक और हरी मिर्च पेस्ट 2 छोटे चम्मच, गरम मसाला 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादअनुसार, तेल तलने के लिये।
ऊपरी खोल के लिये:
मैदा 250 ग्राम, तेल 2 छोटे चम्मच, नमक स्वादअनुसार, पानी 1 कप।
विधि:
भरावन के लिये तेल छोड कर सभी सामग्री मिलाएं। समोसे के लिये सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर गूथ लें। पूरी के आकार का बेल लें और फिर मोड़ कर कोन का आकार दें। कोन में भरावन का डालकर किनारे से सील कर दें और गर्म तेल में तल ले। न्यूट्रीला समोसा चटनी और टमैटो केचप के साथ गरमागरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
