Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
मानसून में मजे लें पनीर कटलेट के
पनीर कटलेट मानसून के सीजन में खाने पर बड़ा टेस्टी लगता है। आपने आलू का कटलेट तो खाया ही होगा मगर क्या आपने पनीर का कटलेट खाया है। इस बरसात के सीजन में गरमा गरम कटलेट खा कर मानो जन्नत ही मिल जाती है। पनीर कटलेट तैयार होने पर इसे ब्रेड क्रम्ब के साथ लपेटा जाता है जिससे यह कुरकुरा बन जाता है। आप चाहे वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन, पनीर कटलेट हर किसी को भाएगा। आइये जानते हैं कि पनीर कटलेट कैसे बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
पनीर- 250 ग्राम पिसा हुआ
ब्रेड स्लाइस- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
प्याज- 1
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
चाट मसाला- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
पुदीना पत्ती- 2 चम्मच
ब्रेड का चूरा- 1 कप
मैदा- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 3 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- ब्रेड स्लाइस को पानी में 1 मिनट तक डाल कर रखें और बाद में निचोड़ कर सारा पानी निकाल कर उसे पनीर के साथ मिलाइये।
- एक कटोरे में पनीर, गीली ब्रेड, अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी, चाट मसाला, नमक और पुदीने की पत्ती को मिलाइये।
- अब मिश्रण को अलग अलग भागों में बांटिये। इसे हथेलियों के बीच में दबाइये और कटलेट का शेप दीजिये।
- अब चार चम्मच पानी के साथ थोड़ा सा मैदा मिलाइये। कटलेट को उसमें लपेटिये और एक प्लेट पर ब्रेड का चूरा फैलाइये और इस कटलेट को उसमें लपेटिये।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें इन कटलेट को डीप फ्राई करें।
- कटलेट तैयार होने के बाद इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

