Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
सर्दियों में चटकारे लीजिये आलू चीज़ पकौड़े का
Chats
oi-Staff
सर्दियों में पकौड़े खाने का अपना अलग ही मज़ा होता है। गरम-गरम चाय के साथ गरमा-गरम आलू चीज़ के पकौडे़ मिल जाए तो बात बन जाए। आप कई तरह के पकौडे़ अपने घर पर बना सकती हैं। इस आलू चीज़ पकौडे़ को बनाने के लिये आपको ब्रेड के अंदर ही इसकी सामग्री भरनी होगी। आप इसके अंदर अपने मन पसंद मसाले भर सकती हैं। इन पकौड़ों को आप बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी दे सकती हैं। तो चलिये देखते हैं इसे बनाने की विधि।
लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
आलू- 4 उबले हुए
मॉजरिल्ला चीज- 1 कप घिसा हुआ
हरी मिर्च- 2
लहसुन- 4-5
काली मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
ब्रेड स्लाइस- 10-12 पीस
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
विधि-
- एक कटोरे में उबला आलू, पिस लहुसन और घिसा हुआ चीज मिलाएं।
- अब उसमें हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक भी मिला लें।
- अब ब्रेड के किनारों को काट लें। फिर इसे पानी में भिगो दीजिये और एक प्लेट में फैला दीजिये।
- फिर इसमें चीज़ और आलू वाला मिश्रण भरिये। इसे हल्के हाथों से मोड़ कर बंद कीजिये और बॉल के रूप में बना लीजिये।
- अब एक फ्राइंग पैन में तेल गरम कीजिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें धीरे से बॉल्स को डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये।
- जब बॉल्स तल उठे तब उन्हें निकाल लीजिये और अपनी मन पसंद चटनी के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Potato Cheese Pakoras | सर्दियों में चटकारे लीजिये आलू चीज़ पकौड़े का
Story first published: Thursday, January 17, 2013, 10:50 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











