Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
लजीज मटन कटलेट
Chats
oi-Staff
शाम के समय अगर गरम गरम चाय के साथ कटलेट या कोई पकौड़ा मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। और कटलेट कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि खास नॉन वेज पसंद करने वालों के लिये , यानी की मटन कटलेट।
आप चाहे तो मटन कटलेट को शाम को बनाने से पहले इसकी भरावन सामग्री को सुबह ही तैयार कर लें। मटन कटलेट बहुत ही जल्दी तैयार हो जाते हैं, मुश्किल से 10 मिनट भी नहीं लगते। हमें आशा की आप और आपको ये गरमा गरम मटन कटलेट जरुर पसंद आएंगे। तो आइये जानते हैं मटन कटलेट को बानने की विधि -

सामग्री-
पिसा मटन- 200 ग्राम
प्याज- 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
सिरका- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
मिर्च- 1/2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 डंठल
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
आलू- 2
कार्न फ्लोर- 1 कप
तेल- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें प्याज डाल कर 2 मिनट तक भूने। उसमें बाद उसमें पिसा हुआ मटन डाल कर कुछ देर पकाएं।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- उसमें मिर्च, चाट मसाला, नमक और गरम मसाला मिला कर हल्की आंच पर पकाएं।
- फिर कटी हुई धनिया पत्ती और आधा कम पानी डाल कर मटन को 10 मिनट के लिये ढंक कर पकाएं।
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिये रखें। तब तक के लिये आलू का उबाल लें और बाद में मैशर कर के कीमा के साथ मिला दें। इसमें स्वादअनुसार नमक भी मिलाएं।
- अब मिश्रण में कार्न फ्लोर को 2 चम्मच पानी के साथ घोल कर मिलाइये और इसे आटे की तरह सानिये।
- अब मिश्रण के कई टुकड़ों में भाग कीजिये और कटलेट तैयार कर लीजिये।
- कढाई में तेल गरम करें और उसमें कीमा कटलेट को सुनहरा होने तक तल लें।
- आपका कीमा कटलेट तैयार है, इसको चटनी और चाय के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Potato n Mutton Cutlet Recipe
Story first published: Monday, July 8, 2013, 19:04 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2013



Click it and Unblock the Notifications
