Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलू और मटर कटलेट
कटलेट बहुत तरह के बनते हैं जैसे, पनीर कटलेट, पत्ता गोभी कटलेट, मटन कटलेट और न जाने की कितने और प्रकार के। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिये आूल और मटर कटलेट बनाना सिखाएंगे जो कि बहुत टेस्टी हेाता है। अगर आप हेल्थ के प्रति जागरूक हैं तो इन कटलेट को तेल में डीप फ्राई करने के बजाए तवे पर ज़रा से तेल में सेंक लें। आलू और मटर कटलेट बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा और आप उन्हें ये कटलेट उनके टिफिन में भी दे सकती हैं। आइये जानते हैं आलू और मटर कटलेट को बनाने की विधि क्या है।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
आलू- 8-10 उबला
हरी मटर- 1/2 कप
प्याज- 2
हरी मिर्च- 3-4
अदरक- 1/2 इंच
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
तेज पत्ता- 1
तेल- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- उबले आलुओं को छील कर मसल लें और किनारे रख दें।
- फ्राइंग पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्ता डालें।
- फिर कटी प्याज, घिसी अदरक, लहसुन, हरी मटर और कटी हरी मिर्च डाल कर मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिये फ्राई करें।
- फिर उसमें गरम मसाला, नमक डालें और मिक्स करें।
- पैन में मसले हुए आलू डाल कर इन मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें और पैन की आंच बंद कर दें।
- अब इसे कटलेट का रूप दें।
- एक ओर तवा गरम करें, उसमें हल्का सा तेल डाले और सभी कटलेट को दोनों ओर भूरा होने तक हल्का सेंक लें।
- जब कटलेट दोनों ओर अच्छी तरह से सिक जाए तो उसे पेपर पर रखें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
