Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिरश में बनाइये चटकीला आम भेलपूरी
बारिश के मौसम में गरम-गरम चाय के साथ अगर कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो आनंद ही आ जाए। इस मौसम में आम और भेलपूरी का चटकीला कॉम्बिनेशन ना केवल आपको बल्कि आपके बच्चों को भी बहुत भायेगा। आज हम आपको सिखाएंगे आम भेल जिसे बनाने के लिये आपको गीले मुरमुरे की जरुरत पड़ेगी। साथ ही आप उसमें अपने स्वादअनुसार हरी और लाल मिर्च डाल सकते हैं। अगर बच्चों के लिये बना रहीं हो तो उसमें मिर्च थोड़ा कम डालें। अब आइये जानते हैं कि चटपटा आम भेल किस तरह बनाया जाता है।

सामग्री -
4 कप मुरमुरा
1 छोटा कच्चा आम
3-4 हरी मिर्च
2 सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच मूंगफली
1 चम्मच राई
1 चम्मच उरद दाल
1 चम्मच चना दाल
कुछ कड़ी पत्ता
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 हींग
1 चम्मच तेल
विधि -
सबसे पहले मुरमुरे को पानी में एक मिनट तक के लिये भिगो दें, उसके बाद उसे छान कर एक किनारे रख दें। एक ओर आम को छील कर उसे घिस लें। एक पैन लें उसमें तेल गरम करें, राई, चना दाल, उरद दाल और मूंगफली डाल कर थोड़ा भून लें। उसके बाद पैन में बीच से कटी हुई हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, कडी पत्ता और हींग डाल कर एक मिनट तक के लिये चलाएं। अब पैन में हल्दी पाउडर और घिसा हुआ आम डाल कर कुछ सेकंड के लिये फ्राई करें। अब पैन में भिगोये हुए मुरमुरे और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें और आंच को बंद कर दें। लीजिये अब आपका स्वादिष्ट आम मुरमुरा तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
