Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
स्वादिष्ट राम लड्डू
Chats
oi-Staff
लड्डू का नाम सुन कर कहीं आप ये तो नहीं सोंचने लगे कि हम आपको किसी मीठे लड्डू कि विधि बताने जा रहे हैं? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। राम लड्डू अक्सर आपको गली मुहल्ले और बाजार में बिकते दिख जाएंगे। गोल गोल राम लड्डू जब खाने को मिलते हैं तो बस मजा ही आ जाता है। आप भी इन राम लड्डुओं को आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। यह टेस्टी होते हैं साथ में अगर चाय के साथ गरमा गरम खाया जाए तो मुंह का स्वाद बढ जाता है। इस राम लड्डू को बनाने के लिये आपको दो तरह कि दालों का प्रयोग करना पडे़गा। धुली मूंग दाल और चना दाल को पीस कर राम लड्डू बनाया जाता है। आइये जानते हैं राम लड्डू को बनाने कि विधि-
कितने लोगो के लिये- 4
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री
- धुली मूंग दाल - 200 ग्राम
- चना दाल - 100 ग्राम
- नमक - 3/4 स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 2-3 ( बारीक कतरी हुई)
- अदरक - एक इंच मोटा टुकड़ा ( बारीक कतरा हुआ)
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
विधि
- सबसे पहले चने और मूंग की दाल को साफ कर के साफ पानी में 5-6 घंटे के लिये भिगो दीजिये।
- फिर दाल को मिक्सी में पीस लीजिये और किसी बर्तन में निकाल कर रख दीजिये।
- अब इसी दाल में नमक, हरी मिर्च, अदरक और हरी धनिया मिला कर अच्छी तरह से फेंट लीजिये।
- फिर कढाई में तेल भरिये और खूब गरम कीजिये।
- जब तेल गरम हो जाए तब हाथो से दाल का पेस्ट उठाइये और गोल आकार बना कर कढाई में डाल दीजिये।
- इसी तरह से कई सारे राम लड्डू तैयार कर के डालें और तलें।
Comments
English summary
Ram Laddu Recipe
Story first published: Thursday, October 10, 2013, 5:07 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2013



Click it and Unblock the Notifications
